Entertainment

Katy Perry Case: “नाइट क्लब में मेरा यौन उत्पीड़न किया…” केटी पेरी पर 40 साल की एक्ट्रेस का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में जांच शुरू

ऑस्ट्रेलिया में मशहूर सिंगर केटी पेरी के खिलाफ सेक्सुअल असॉल्ट (यौन उत्पीड़न) मामले में केस दर्ज किया गया है और वहां की पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. ‘ऑरेंज इज द न्यू ब्लैक’ की एक्ट्रेस रूबी रोज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में केटी पेरी पर सालों पहले यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि मामले में पुलिस में शिकायत करने का उनका कोई इरादा नहीं, हालांकि बीते मंगलवार को उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट करने का फैसला किया. इन आरोपों को केटी पेरी की ओर से खारिज कर दिया गया है.

Katy Perry Case: “नाइट क्लब में मेरा यौन उत्पीड़न किया…” केटी पेरी पर 40 साल की एक्ट्रेस का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में जांच शुरू
Katy Perry Case: “नाइट क्लब में मेरा यौन उत्पीड़न किया…” केटी पेरी पर 40 साल की एक्ट्रेस का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में जांच शुरू

विक्टोरिया पुलिस ने सीएनएन को बताया कि मेलबर्न सेक्सुअल ऑफेंस एंड चाइल्ड अब्यूज इन्वेस्टिगेशन टीम (SOCIT) रोज के आरोपों की जांच कर रही है. घटना मेलबर्न के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट की है. पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है इसलिए अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता. एक्ट्रेस रूबी रोज के आरोपों के मुताबिक साल 2010 में मेलबर्न के एक नाइट क्लब में केटी पेरी ने उनके साथ गलत हरकत की थी.

केटी पेरी ने क्या कहा?

अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों को केटी पेरी ने अपने एक प्रवक्ता के हवाले से झूठा बताया है. प्रवक्ता ने कहा कि रोज़ के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और खतरनाक झूठ हैं. जांच शुरू होने के सवाल पर प्रवक्ता ने कोई जवाब नहीं दिया.

View this post on Instagram

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)

सोशल मीडिया पर लगाया आरोप

एक्ट्रेस रूबी रोज ने केटी पेरी के बारे में लिखे गए कॉम्प्लेक्स मैगजीन के एक आर्टिकल पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए आप-बीती बताई. लेख हल्के फुल्के अंदाज़ में लिखा गया था, जिसमें केटी पेरी कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में जस्टिन बीबर के परफॉर्मेंस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं. यहां वो कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ गई थीं. इसी पोस्ट पर रूबी ने रिप्लाई देते हुए आरोप लगाए. उन्होंने लिखा, “केटी पेरी ने मेलबर्न के स्पाइस मार्केट नाइट क्लब में मुझे सेक्सुअली असॉल्ट किया. वो क्या सोचती है किसे फर्क पड़ता है. हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर लिया.

शुरुआत में रोज़ ने कहा था कि वो मामले में पुलिस केस नही करेंगी. हालांकि बाद में उन्होंने मन बदल लिया और रिपोर्ट करने का फैसला किया. हालांकि उन्होंने साथ ही ये भी बताया कि वो अब केस के बारे में पब्लिकली कोई बात नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, “पुलिस की तरफ से ये एक सामान्य अनुरोध है और कई मायनों में, ये काफी राहत की बात है.” साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अब वो हीलिंग प्रोसेस (खुद को ठीक करना) शुरू कर सकती हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply