Entertainment

Kartik Aaryan: इधर ‘नागजिला’ पोस्टपोन हुई, उधर कार्तिक आर्यन को एक बड़ा ऑफर मिल गया

Kartik Aaryan Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इसी साल अगस्त में ‘नागजिला’ के नाम से फिल्म लेकर आने वाले थे. पर उनकी इस फिल्म के लिए फैंस का इंतजार लंबा हो गया है, क्योंकि उनकी ये पिक्चर अगले साल के लिए पोस्टपोन हो चुकी है. 15 अप्रैल को इस फिल्म के पोस्टपोन की खबर सामने आई. वहीं अब ऐसी जानकारी सामने आई है कि कार्तिक एक और बड़ी फिल्म कर सकते हैं. वो एक ऐसी प्रोडक्शन कंपनी के साथ एक फिल्म साइन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्होंने पहले भी एक फिल्म की है.

Kartik Aaryan: इधर ‘नागजिला’ पोस्टपोन हुई, उधर कार्तिक आर्यन को एक बड़ा ऑफर मिल गया
Kartik Aaryan: इधर ‘नागजिला’ पोस्टपोन हुई, उधर कार्तिक आर्यन को एक बड़ा ऑफर मिल गया

साल 2023 में कार्तिक आर्यन की ‘सत्याप्रेम की कथा’ के नाम से फिल्म आई थी, जिसमें उनके अपोजिट कियारा आडवाणी थीं. समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट और नमः पिक्चर्स ने मिलकर किया था. वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक एक और फिल्म के लिए नमः पिक्चर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं.

किस तरह का रोल करना चाहते हैं कार्तिक?

अभी फिल्म को लेकर तो ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये भी कहा गया कि अब ऐसे रोल की तलाश में हैं, जो उनकी स्क्रीन इमेज को बदलकर रख दे और उन्हें ये साबित करने का मौका दे कि वो वर्सेटाइल हैं. ऐसे में अगर कार्तिक नमः पिक्चर्स के साथ नई फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं तो हो सकता है कि ये कोई बड़ी फिल्म है.

ये नई फिल्म अभी बिल्कुल शुरुआती स्टेज में हैं. इसका जॉनर क्या होगा, टाइटल क्या होगा, अभी इन चीजों को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. रीमा कागती इस पिक्चर को डायरेक्ट करने वाले हैं, जो इससे पहले आदर्शन गौरव की ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’, आमिर खान की ‘तलाश’ और अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ को डायरेक्ट कर चुके हैं.

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्में

कार्तिक अभी बातचीत कर रहे हैं. अभी उन्होंने फिल्म करने के लिए हामी नहीं भरी है, लेकिन कहा गया है कि वो इस फिल्म के लिए सबसे मजबूत दावेदार हैं. ऐसे में अगर सबकुछ ठीक रहता है तो कार्तिक की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ जाएगा. कार्तिक पहले से डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ ‘तू मेरी जिंदगी है’ के नाम से एक रोमांटिक-म्यूजिक फिल्म भी कर रहे हैं. ये फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, लेकिन अभी डेट फाइनल नहीं है. वहीं उनकी ‘नागजिला’ पहले 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 12 फरवरी 2027 को आएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply