Thursday, April 16, 2026
Viral

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर संजय सिंह का निशाना! कहा – बीजेपी के पास एक ही तरीका है कि ईडी का दुरुपयोग करो, सीबीआई का दुरपयोग करो

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार (15 अप्रैल) को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की. इस छापेमारी के बाद आप नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं.

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर संजय सिंह का निशाना! कहा - बीजेपी के पास एक ही तरीका है कि ईडी का दुरुपयोग करो, सीबीआई का दुरपयोग करो
अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी को लेकर संजय सिंह का निशाना! कहा – बीजेपी के पास एक ही तरीका है कि ईडी का दुरुपयोग करो, सीबीआई का दुरपयोग करो

इस बीच राज्यसभा सांसद संजय सिंह की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव से पहले घिनौना खेल है. जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी ने की है. जहां-जहां चुनाव होता है, वहां बीजेपी अपनी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है.

संजय सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी के पास एक ही तरीका है कि ईडी का दुरुपयोग करो, सीबीआई का दुरपयोग करो, चुनाव आयोग का दुरुपयोग और चुनाव जीतो. बीजेपी का यह फॉर्मूला पंजाब में काम नहीं करेगा. प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में खत्म हो चुकी है. बीजेपी की जगह-जगह आलोचना हो रही है.

बीजेपी शासित राज्यों में जनता सड़कों पर है. साथ ही हिंसक विरोध हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि अशोक मित्तल के ठिकानों पर इतने बड़े पैमाने पर छापेमारी का उसी खेल का एक नमूना और एक शुरुआत है, लेकिन ऐसे कितने प्रयास बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ कर चुकी है. उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ. इस खेल से भी उनको कोई लाभ नहीं होगा.

संजय सिंह ने आगे कहा कि सब मजबूती के साथ खड़े हैं और अभी जब सत्र शुरु होगा तो मैं सरकार के सामने इस मामले को उठाने का प्रयास करूंगा. उन्होंने आगे कहा कि इस तरह से एजेंसियों को जिनके बारे में कोर्ट ने हजारों टिप्पणियां कर चुका है. उसके बावजूद बीजेपी बाज नहीं आ रही है. उन्होंने आगे कहा कि अशोक मित्तल पर जो कार्रवाई की गई है वह पूरी तरह राजनीतिक है. राजनीतिक दुर्भावना से भरी हुई है.

उन्होंने आगे कहा कि एजेंसियों का दुरुपयोग करके चुनाव जीतने का जो यह खेल चल रहा है उसका यह एक उदाहरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब चुनाव से पहले यह लोग ऐसे खेल खेलने का काम करेंगे.

सांसद अशोक मित्तल (61) को हाल ही में राज्यसभा में आप का उपनेता नियुक्त किया गया है, जहां उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली है. वह अपने नाम पर एक विश्वविद्यालय समेत लवली ग्रुप का नेतृत्व करते हैं. अधिकारियों के अनुसार, मित्तल से जुड़े कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जालंधर और फगवाड़ा सहित कुछ अन्य स्थानों पर तलाशी ली जा रही है. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है.

Leave a Reply