अंडा प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अंडे से अलग अलग तरह की डिशेज बनाई जाती है। लेकिन एक कंफ्यूजन जो ज्यादातर लोगों को रहती है वो है कि सफेद अंडा या ब्राउन अंडा, प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स कौन सा है। सफेद अंडे की तुलना में ब्राउन अंडे थोड़े महंगे मिलते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक आम धारणा बन चुकी है कि ब्राउन अंडे में ज्यादा प्रोटीन होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सफेद अंडा या ब्राउन अंडा, कौन सा अंडा प्रोटीन का पावरहाउस है।

मार्केट में अलग अलग रंगों के अंडे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे के रंग का राज क्या है। अंडे का रंग मुर्गी की नस्ल पर निर्भर करता है। व्हाइट लेगहॉर्न नस्ल की मुर्गियां सफेद छिलके वाले अंडे देती हैं, जबकि प्लायमाउथ रॉक्स और रोड आइलैंड रेड्स नस्ल की मुर्गियां भूरे छिलके वाले अंडे देती हैं।
ज्यादातर लोगों का ऐसा मानना है कि ब्राउन अंडे में सफेद की तपलना में ज्यादा प्रोटीन होता है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो दोनों अंडों की न्यूट्रिशनल वैल्यू लगभग एक जैसी होती है। अंडे कैसे भी हो उनमें प्रोचीन की मात्रा एक जैसी होती है। ब्राउन और सफेद दोनों अंडे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक नॉर्मल अंडे में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन होता है। इसमें करीब 70-80 कैलोरीज होती है।
सफेद या ब्राउन, अंडा कोई सा भी हो, एक मीडियम साइज के अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है। जिसमें से उसके व्हाइट पार्ट में 3.6g, योक में 2.7g प्रोटीन होता है। दोनों अंडों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन B12, और राइबोफ्लेविन जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं।





