Thursday, April 16, 2026
Entertainment

Peddi Movie Update: पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते टली पेड्डी की रिलीज डेट, जानें कब दस्तक देगी राम चरण की फिल्म

Ram Charan Peddi Postponed: पेड्डी को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है, लेकिन अब इस मच अवेटेड फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राम चरण स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, जिससे फैंस को थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। पहले यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे जून में रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

Peddi Movie Update: पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते टली पेड्डी की रिलीज डेट, जानें कब दस्तक देगी राम चरण की फिल्म
Peddi Movie Update: पोस्ट-प्रोडक्शन के चलते टली पेड्डी की रिलीज डेट, जानें कब दस्तक देगी राम चरण की फिल्म

मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट टालने के पीछे की वजह भी साफ की है। उनके अनुसार, फिल्म के कुछ अहम हिस्सों पर अभी काम बाकी है, खासतौर पर पोस्ट-प्रोडक्शन और टेक्निकल डिपार्टमेंट में। टीम चाहती है कि दर्शकों को एक शानदार और बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव मिले, इसलिए उन्होंने जल्दबाजी के बजाय फिल्म को पूरी तरह तैयार करने का निर्णय लिया है।

टीजर और गानों ने पहले ही मचाया धमाल

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि वे फैंस को सर्वश्रेष्ठ अनुभव देना चाहते हैं और इसी वजह से फिल्म को जून में रिलीज किया जाएगा। ‘पेड्डी’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था। इसमें राम चरण का एक नया और दमदार अवतार देखने को मिला, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। फिल्म के गाने भी खूब चर्चा में हैं। खासकर ‘चिकिरी चिकिरी’ ने रिलीज के साथ ही बड़ा हिट साबित होकर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए।

दमदार स्टारकास्ट और म्यूजिक का जादू

‘पेड्डी’ का ‘राय राय रा रा’ जैसे ट्रैक्स ने भी दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया है। फिल्म में के साथ जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस स्टारकास्ट के साथ फिल्म की कहानी और भी दिलचस्प बन जाती है। संगीत की बात करें तो दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर ए. आर. रहमान का नाम जुड़ने से फिल्म का म्यूजिक पहले ही हाईप में है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PEDDI (@peddimovie)

जून में होगा बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

अब ‘पेड्डी’ जून में रिलीज होने जा रही है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उस समय कौन-कौन सी बड़ी फिल्में पर टक्कर देंगी। फिलहाल, फैंस इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि यह देरी फिल्म को और बेहतर बनाएगी। कुल मिलाकर, ‘पेड्डी’ अब जून में बड़े धमाके के साथ सिनेमाघरों में उतरने के लिए तैयार है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply