प्रकृति ने इस धरती पर कई ऐसे जीव बनाए हैं, जो अपनी अनोखी क्षमताओं से लोगों को हैरान कर देते हैं. इन्हीं में से एक है नॉर्दन फुलमार (Northern Fulmar) समंदर का ये परिंदा इतना ज्यादा खतरनाक है कि बाज भी एक पल के लिए इनसे खौफ खाते हैं. ये समुद्री परिंदा मुख्य रूप से उत्तरी अटलांटिक और उत्तरी प्रशांत महासागर के ठंडे क्षेत्रों में पाया जाता है. ये दिखने में एकदम सीगल जैसे नजर आते हैं.

नॉर्दन फुलमार (Northern Fulmar) की पहचान उसकी मजबूत चोंच और नलीदार नाक (tubular nostrils) से होती है. यही विशेषता इसे अन्य समुद्री पक्षियों से अलग बनाती है. इसकी नाक का ये डिजाइन इसे समुद्र में भोजन खोजने में मदद करती है और यह हवा में उड़ते हुए भी गंध के जरिए भोजन का पता लगा सकता है. एक और रोचक बात यह है कि यह पक्षी समुद्र में बहुत लंबी दूरी तक बिना थके उड़ सकता है.
क्यों खास है इसकी उल्टी?
इसके पंखों की बनावट ऐसी होती है कि यह हवा के फ्लो का इस्तेमाल करके अपनी एनर्जी को बचाता है. जिस कारण इसे ‘ग्लाइडिंग फ्लाइट’ कहा जाता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक कई बार ये घंटों तक बिना पंख फड़फड़ाए बाज की शांत उड़ान भर सकता है. नॉर्दर्न फुलमार का जीवनकाल काफी लंबा होता है. ये पक्षी 30 से 40 साल तक जिंदा रह सकता है, जो कि पक्षियों के लिए एक अच्छी खासी उम्र मानी जाती है.
इस पक्षी का भोजन मुख्य रूप से मछलियां, स्क्विड और समुद्री कचरा होता है. दिलचस्प बात यह है कि यह मछुआरों के जहाजों के पीछे-पीछे भी उड़ता है और फेंके गए अवशेषों को खाता है. इस वजह से इसे समुद्र का ‘साफ-सफाई करने वाला’ भी कहा जा सकता है. इस परिंदे के पास एक सबसे खास हथियार इसकी उल्टी है. जिसे आप प्रकृति का वरदान भी कह सकते हैं.
ये इस परिंदे का डिफेंस मैकेनिज्म होता है. इस बाज, गिद्ध जैसे खतरनाक पक्षियों से खतरा महसूस होता है, तो ये अपने पेट से एक बदबूदार और चिपचिपा तेल जैसा तरल पदार्थ बाहर निकालता है. ये तरल दुश्मन के पंखों पर गिरकर उन्हें भारी और चिपचिपा बना देता है, जिससे वे ठीक से उड़ नहीं पाते और समंदर में गिर जाते हैं.





