Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Dacoit Collection: मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ की कमाई पर लगा ब्रेक, 5 दिनों में 25 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

Dacoit Box Office Collection Day 5: डकैत ने सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ठीक-ठाक शुरुआत जरूर की, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा सकी। अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर स्टारर इस रोमांटिक-एक्शन फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, जिसका असर इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है।

Dacoit Collection: मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ की कमाई पर लगा ब्रेक, 5 दिनों में 25 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
Dacoit Collection: मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ की कमाई पर लगा ब्रेक, 5 दिनों में 25 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

फिल्म ने पहले दिन 6.55 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी, जिसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को 6.85 करोड़ का कलेक्शन हुआ। हालांकि रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और यह 6.40 करोड़ पर सिमट गई। वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म को बड़ा झटका लगा और यह सिर्फ 2.30 करोड़ ही कमा पाई। लेकिन मंगलवार को ‘डकैत’ ने थोड़ी रिकवरी दिखाई और 5वें दिन करीब 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

धुरंधर 2 बन रही सबसे बड़ी चुनौती

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म का कुल 5 दिनों का नेट कलेक्शन 25.50 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि यह आंकड़ा उम्मीद से कम माना जा रहा है। ‘डकैत’ की धीमी कमाई के पीछे सबसे बड़ा कारण धुरंधर: द रिवेंज का मजबूत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों पर कब्जा जमाए हुए है।

हिट: द सेकंड केस का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

‘डकैत’ ने जहां अपने 5वें दिन 3 करोड़ कमाए, वहीं ‘धुरंधर 2’ ने 27वें दिन भी 7.05 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी एक महीने पुरानी फिल्म नई रिलीज को कड़ी टक्कर दे रही है और उसकी कमाई पर असर डाल रही है। धीमी रफ्तार के बावजूद ‘डकैत’ के लिए एक अच्छी खबर भी है। यह फिल्म हिट: द सेकंड केस के लाइफटाइम कलेक्शन (25.92 करोड़) को पार करने के बेहद करीब पहुंच गई है।

कमाई पर पड़ सकता है असर

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म इसी तरह कलेक्शन करती रही, तो जल्द ही यह आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि 50 करोड़ क्लब तक पहुंचना इसके लिए मुश्किल नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में ‘डकैत’ की राह और कठिन हो सकती है, क्योंकि नई रिलीज फिल्में इसकी कमाई को प्रभावित कर सकती हैं। खासकर की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ के सिनेमाघरों में आने के बाद स्क्रीन काउंट और दर्शकों का बंटवारा होगा। ऐसे में ‘डकैत’ के लिए पर लंबी रेस तय करना आसान नहीं होगा।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply