आइए पहले लिवर डिटॉक्स के मतलब को समझने की कोशिश करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिवर डिटॉक्स यानी ऐसा डाइट प्लान, सप्लीमेंट्स या फिर लाइफस्टाइल चेंज, जो न केवल शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं बल्कि लिवर के कार्य को सुधारकर उसे हेल्दी बनाए रखने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ऐसे सुपर फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनका सेवन करके लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है।

लिवर डिटॉक्स के लिए फूड्स- ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स आपकी लिवर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। पालक और केल जैसी सब्जियों में मौजूद तत्व ब्लड से विषाक्त पदार्थों को सोखने में असरदार साबित हो सकते हैं। लिवर एंजाइम को एक्टिवेट करने के लिए ब्रोकली, फूलगोभी और पत्तागोभी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। लहसुन, हल्दी और एवोकाडो भी लिवर को डिटॉक्स करने में कारगर साबित हो सकते हैं।
जिगर के लिए फायदेमंद चीजें- चुकंदर का जूस पिएं क्योंकि बीटरूट जूस लिवर को डिटॉक्स करने और जिगर को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए गाजर के जूस का सेवन भी किया जा सकता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए संतरे का जूस भी पिया जा सकता है। अगर आप जूस नहीं पीना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं, आप चुकंदर, गाजर और संतरे को खा भी सकते हैं।
गौर करने वाली बात- आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह उठकर एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू निचोड़कर पीना, लिवर की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप अपनी लिवर हेल्थ को नेचुरली मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही इन सुपर फूड्स को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।





