Wednesday, April 15, 2026
Health

लोग जिम में जो कपड़े पहनते हैं क्या वो सेहत के लिए हानिकारक हैं? एक्सपर्ट्स से जानें

जिम में लोग अलग- अलग तरीके के कपड़े पहनते हैं, कुछ लोग काफी ढ़ीले तो कुछ एक्टिववियर पहनते हैं, लेकिन अब एक्टिववियर के पहनने से सेहत से जुड़ी चिंताएं भी सामने आ रही हैं. अमेरिका में हाल ही में एक्टिववियर ( विशेष टाइट कपड़े जो लोग जिम या एक्सरसाइज के दौरान पहनते हैं) में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स को लेकर विवाद के बाद भारत में भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है. अमेरिका में एक टेस्ट में यह पता चला कि कई जिम वाले स्पोर्ट्सवियर प्रोडक्ट्स में केमिकल्स हैं. इन कपड़ों को बनाने में जो केमिकल यूज होते हैं वह शरीर के हार्मोन सिस्टम पर असर कर रहे हैं.

लोग जिम में जो कपड़े पहनते हैं क्या वो सेहत के लिए हानिकारक हैं? एक्सपर्ट्स से जानें
लोग जिम में जो कपड़े पहनते हैं क्या वो सेहत के लिए हानिकारक हैं? एक्सपर्ट्स से जानें

टेस्ट में पता चला है कि ज्यादातर एक्टिववियर प्लास्टिक फैब्रिक से बने होते हैं. इन फैटालेट्स जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. यही केमिकल सेहत के लिए खतरा बन रहे हैं. अमेरिका में हुई जांच में यह जानकारी सामने आई है, लेकिन जिम में इस तरह के कपड़े भारत के लोग भी यूज करते हैं, तो क्या इससे खतरा हो सकता है. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

जिम में यूज होने वाले एक्टिववियर क्या खतरनाक हैं?

इस बारे में मैक्स हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ सौम्या सचदेवा बताती हैं कि भारत में भी जिम में लोग इस तरह के टाइट कपड़े पहनते हैं. जिम में बॉडी को अच्छा दिखाने के लिए ऐसा किया जाता है, लेकिन इस तरह के कपड़े नुकसान भी कर सकते हैं. टाइट और सिंथेटिक कपड़े स्किन पर फंगल इंफेक्शन, जलन और रैशेज कर सकते हैं. भारत में यूज होने वाले कपड़ों में केमिकल है या नहीं ये तो जांच का विषय है, लेकिन इस तरह के कपड़ों को ज्यादा देर तक पहनने से स्किन पर नुकसान तो होता ही है.

इस तरह के कपड़े स्किन को नुकसान कैसे करते हैं

डॉ सौम्या बताती हैं कि टाइट कपड़े पहनने के दौरान जब पसीना आता है तो ये स्किन पर रहता है. इससे स्किन पर सबसे पहलेफंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है. इसके ज्यादा असर ग्रोइन एरिया मे देखने को मिलता है. टाइट कपड़े से शरीर ज्यादा देर तक आरामदायक स्थिति में नहीं रहता है इससे स्किन पर रैशेज होने के साथ- साथ जलन भी होने का रिस्क होता है. कुछ ऐसे मामले सामने आते भी हैं खासतौर पर ज्यादा गर्मियों के दौरान इस तरह के कपड़े लोगों को दिक्कत जरूर देते हैं. ऐसे में इनसे बचाव जरूरी है.

बचाव के लिए क्या करें

  • बहुत टाइट कपड़ों न पहनें
    वर्कआउट के बाद तुरंत कपड़े बदलें
    कॉटन के कपड़ों को प्राथमिकता दें
    स्किन में जलन या इंफेक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply