Thursday, April 16, 2026
Viral

मां वैष्णो देवी के दरबार गई थी बहन, रास्ते में ‘भिखारी’ की हालत में मिला खोया भाई, रुला देगा यह वीडियो

Viral Video: कहते हैं कि मां के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता, लेकिन जो ‘चमत्कार’ एक बहन के साथ हुआ, वो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इसका वीडियो भी हो रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो रहे हैं. एक लड़की मां वैष्णो देवी (Vaishno Devi Temple) के दर्शन करने गई थी, लेकिन उसे वहां वो मिल गया, जिसकी पूरे परिवार ने उम्मीद छोड़ दी थी.

मां वैष्णो देवी के दरबार गई थी बहन, रास्ते में ‘भिखारी’ की हालत में मिला खोया भाई, रुला देगा यह वीडियो
मां वैष्णो देवी के दरबार गई थी बहन, रास्ते में ‘भिखारी’ की हालत में मिला खोया भाई, रुला देगा यह वीडियो

यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी लग सकती है, लेकिन इसके पीछे का दर्द और आंसू बिल्कुल असली हैं. करीब 5 साल पहले एक परिवार का बेटा अचानक लापता हो गया था. घरवालों ने उसे ढूंढने की कोई कसर नहीं छोड़ी. थानों के चक्कर काटे, गलियों की खाक छानी, लेकिन समय के साथ उनकी उम्मीदें भी धुंधली पड़ती गईं.

अर्धकुंवारी के पास ‘भिखारी’ की शक्ल में दिखा भाई

भाई से बिछड़ने के बाद बहन ने जिद ठान ली थी कि माता रानी एक बार उसे भाई से मिला दे. वह हर दिन इसी प्रार्थना के साथ जी रही थी. इस साल बहन परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू पहुंची. जयकारों की गूंज के बीच वह अर्धकुंवारी के पास पहुंची ही थी कि उसकी नजर सड़क किनारे बैठे एक बदहाल युवक पर पड़ी.

धूल से सना युवक फटे-पुराने कपड़ों में एक भिखारी की तरह सड़क किनारे बैठा था. लेकिन बहन ही नजर ने उसे एक बार में ही पहचान लिया. फिर क्या था, वह अपने भाई से लिपटकर दहाड़ें मारकर रोने लगी. यह दृश्य ऐसा था कि देखकर कोई पत्थर दिल इंसान भी रो पड़े. भाई-बहन के इस भावुक मिलन को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. लोग इसे साक्षात मां का चमत्कार मान रहे हैं. लोग इस वीडियो को शेयर कर लिख रहे हैं, मां के दरबार में देर है, अंधेर नहीं.

यहां देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply