Wednesday, April 15, 2026
Viral

खरबूजा काटने का नया हैक वायरल, यूजर्स बोले- ‘पूरा बिगड़ जाएगा!’

Fruit Cutting Tips : गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में खरबूजा की मांग तेजी से बढ़ जाती है। यह फल न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि हाइड्रेशन, दिल की सेहत और वजन घटाने के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

खरबूजा काटने का नया हैक वायरल, यूजर्स बोले- ‘पूरा बिगड़ जाएगा!’
खरबूजा काटने का नया हैक वायरल, यूजर्स बोले- ‘पूरा बिगड़ जाएगा!’

आमतौर पर लोग खरबूजे को बीच से काटकर उसके टुकड़े करते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर इसे काटने का एक नया तरीका तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है कि क्या यह तरीका सही है या नहीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vasantha Vasu (@vasantha_1303)

वायरल वीडियो से जानें खरबूजा काटने का सही तरीका

वायरल वीडियो में एक महिला बच्चों के लिए खरबूजा काटने का अलग तरीका दिखाती नजर आती है। इसमें वह फल को बीच से काटने के बजाय ऊपर से पहले एक सीधी लाइन में काटती है और फिर थोड़ी दूरी पर क्रॉस कट लगाती है।

इसके बाद वह एक बड़ा टुकड़ा निकालकर बच्चे को खाने के लिए देती है। यह टुकड़ा देखने में काफी अलग और आकर्षक लगता है। वीडियो में बच्चे का रिएक्शन भी पॉजिटिव नजर आता है, जिससे कुछ लोग इस हैक को उपयोगी मान रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

वायरल वीडियो लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

हालांकि, पर यूजर्स का एक बड़ा वर्ग इस तरीके से सहमत नहीं दिख रहा है। कई लोगों ने कमेंट में कहा कि इस तरह काटने से खरबूजा खराब हो सकता है और उसका शेप भी सही नहीं आता। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा, “पूरा बिगड़ जाएगा।”

वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कि खरबूजा किसी भी तरह काटकर खाया जा सकता है, लेकिन अगर साफ-सुथरी सर्विंग चाहिए तो पारंपरिक तरीका ज्यादा बेहतर है। कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply