गर्मियों में लू से बचाने के लिए सबसे पुरानी और टेस्टी चटपटी ड्रिंक्स में से आम पन्ना खूब पसंद किया जाता है. भुने आम का पल्प निकालकर इसमें पुदीना, काली मिर्च, काला नमक जैसी चीजें ब्लेंड की जाती हैं और ठंडे पानी के साथ मिलाकर इसे सर्व किया जाए तो स्वाद कमाल का आता है. ये हाइड्रेट भी करता है और लू से भी बचाता है. आम पन्ना विटामिन सी का भी बेहतरीन सोर्स है. (Image:foodrealm7)

बिहार का ट्रेडिशनल सत्तू का शरबत एक बेहतरीन चटपटी ड्रिंक है जो प्रोटीन से भरपूर है. सत्तू को ठंडे पानी में घोलने के बाद इसमें हरी मिर्च, प्याज, हरा धनिया, काला नमक, भुना जीरा पाउडर मिलाया जाता है. ये सारी चीजें एक ऐसा ब्लेंड तैयार करती हैं जो आपको लू से बचाने में बेहद कारगर है. (Image:tasteyourroots_withgunjan
)
गर्मियों में आप कोकम का शरबत बनाकर पी सकते हैं जो महाराष्ट्र की ट्रेडिशनल ड्रिंक है. इसके लिए सूखे हुए कोकम फ्रूट्स को पानी में भिगोकर रख दें. इसे ब्लेंड करके छान लें और फिर काला नमक, भुना जीरा पाउडर मिलाएं. नींबू का रस एड करें. हल्की मिठास के लिए चाहे तो थोड़ी चीनी या मिश्री एड कर सकते हैं. गिलास में थोड़ा सा ठंडा पानी और तैयार किया गया कोकम का ब्लेंड एड करें. तैयार है आपका टैंगी स्वाद वाला कोकम शरबत.
(Image:mumbaifoodiz)
मसाला छाछ गर्मियों की बेहतरीन ड्रिंक्स में से एक है जो तरोताजा रखने के साथ ही तुरंत एनर्जी देता है. पोषक तत्वों से भरपूर छाछ में जब काला नमक, भुना जीरा पाउडर, पुदीना डाला जाता है तो इसके फायदे और भी ज्यादा बढ़ जाते हैं. ये आपके डाइजेशन को भी गर्मियों में दुरुस्त रखता है, इसलिए डेली डाइट में इसे जगह दी जा सकती है. (Image:roysandeep61)
पुदीना, जीरा, हरे धनिया, हरी मिर्च, काले नमक से तैयार होने वाला जलजीरा एक ऐसी ड्रिंक है जो आपको बचपन की याद दिला देती है. गर्मियों में भी ये आपके डाइजेशन को दुरुस्त रखने में भी हेल्पफुल है. हालांकि बस ध्यान रखना चाहिए कि जलजीरा आप घर पर ही तैयार करें. बाहर का जलजीरा आपको नुकसान पहुंचा सकता है, क्योंकि लोग इसमें कलर का यूज करते हैं या फिर पानी साफ नहीं लेते हैं. (Image:spicecravings)





