रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Horoscope 12 July 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: अंतिम चरण में पहुंची SIT की जांच, 15 जुलाई तक शासन को सौंपी जाएगी अंतिम रिपोर्ट​ | Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कांग्रेस उम्मीदवार की हार:भाजपा समर्थित उद्योगपति नाथवानी जीते, 12 राज्यों की 26 सीटों में से 19 NDA को​

झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की। एक सीट पर JMM की जीत तय थी। दूसरी सीट के लिए नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा […]

झारखंड राज्यसभा चुनाव में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राज्यसभा की 2 सीटों के लिए चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने जीत दर्ज की।

एक सीट पर JMM की जीत तय थी। दूसरी सीट के लिए नाथवानी और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के बीच मुकाबला था। क्रॉस वोटिंग की वजह से नाथवानी को 30 और झा को 20 वोट मिले। उधर, मिजोरम की एक सीट पर ZPM प्रत्याशी के. लल्टलुआंगकिमा जीते।

हाल में 10 राज्यों की 21 सीटें और महाराष्ट्र और तमिलनाडु की एकएक सीट पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से 23 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते। झारखंड की 2 और मिजोरम एक सीट पर आज मतदान हुआ। 12 राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों में से 19 पर NDA प्रत्याशियों की जीत हुई है।

निर्विरोध जीतने वाले 10 राज्यों के 23 उम्मीदवारों में से 12 भाजपा, 5 कांग्रेस, 3 TDP, 1 NCP, 1 NPP और 1 जनसेना से है। इनमें महाराष्ट्र और तमिलनाडु की 11 सीट पर उपचुनाव थे। चुनाव जीतने वालों में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मीडिया व प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा का नाम शामिल है।

NDA और INDIA ब्लॉक को एकएक सीट का फायदा

चुनाव के पहले की स्थिति: जिन कुल 26 सीटों पर चुनाव हुए, उनमें से NDA के पास 18 , वहीं इंडिया गठबंधन के पास 5 सीटे थीं। वहीं, तीन अन्य सीटें YSRCP के पास थीं।
चुनाव के बाद की स्थिति: कुल 26 सीटों में से NDA ने 19 सीटें जीत ली हैं। INDIA ब्लॉक को 6 सीटें मिली हैं। यानी NDA और INDIA ब्लॉक को एकएक सीट का फायदा हुआ है। मिजोरम की एक सीट सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने जीती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY