: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दहेज की मांग को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। बेटे की शादी में लड़के वालों ने दहेज में थार गाड़ी की मांग कर दी। इस पर लड़की वालों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। उन्होंने बाजार से प्लास्टिक की खिलौना थार मंगवाई और लड़के के पिता को थमाकर रिश्ता तोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव का बताया जा रहा है। लड़की के पिता ने लड़के के परिवार को खिलौना कार देते हुए कहा कि उन्हें इंसान की नहीं, बल्कि गाड़ी की जरूरत थी। इसलिए वे अपनी मांग पूरी करने के लिए यह थार लेकर जाएं और अपने घर में खुश रहें। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।
लड़की के पिता ने खिलौना थार देकर सुनाई खरीखोटी
यूपी: लड़के वालों ने दहेज में थार मांगी, लड़की वालों ने प्लास्टिक की खिलौना कार थमाते हुए कहा”तुम्हे इंसान की जरूरत नहीं” शरसार लड़के वाले की गर्दन शर से झुक गई। फिलहाल शादी टूट गई है। ये मसला मेरठ है।
मेरठ के ज्ञानपुर गांव निवासी शमशेर के बेटे की बरात
गांव सोलाना जानी थी।… pic.twitter.com/HNVYCfVhZ5— Shahnawaz November 29, 2026
वायरल वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है। इसमें लड़की के पिता लड़के के पिता को प्लास्टिक की खिलौना थार देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि तुम्हें इंसान की जरूरत नहीं थी, तुम्हें कार चाहिए थी। हमने तुम्हें स्कॉर्पियो दी है, इसे चलाना और अपने घर में खुश रहना। अब तुम अपने घर रहो और हम अपने घर। वीडियो में लड़की के पिता लड़के पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि उन्होंने थार की मांग की थी, इसलिए उन्हें खिलौना थार दे दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि अब यह रिश्ता नहीं होगा और सगाई भी खत्म कर दी गई है।
5 महीने पहले तय हुआ था रिश्ता
जानकारी के मुताबिक, ज्ञानपुर गांव निवासी शमशेर के बेटे का रिश्ता करीब पांच महीने पहले मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के सौलाना गांव निवासी बब्बर की बेटी से तय हुआ था। सगाई के दौरान लड़की पक्ष ने दहेज का सामान और एक लाख रुपये दिए थे।
बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने करीब एक महीने पहले अपनी जमीन बेची थी। इसकी जानकारी जब लड़के वालों को हुई तो उन्होंने कथित तौर पर दहेज में थार गाड़ी की मांग कर दी। लड़की के पिता ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन मांग पूरी करने का दबाव बनाए जाने से वह नाराज हो गए।
ये भी पढ़ें:
सुबह से रात तक कार का इंतजार करते रहे लड़के वाले
बताया जा रहा है कि शनिवार को लड़की पक्ष ने लड़के वालों को लाल खत की रस्म के लिए अपने घर बुलाया था। लड़के वाले सुबह ही पहुंच गए थे। लड़की पक्ष ने उन्हें सुबह से रात करीब 10 बजे तक इंतजार कराया। इसके बाद उनके सामने प्लास्टिक की खिलौना थार रख दी और रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो लड़की पक्ष ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़ें: