: सर्दियों का मौसम आते ही बच्चों में सर्दी, खांसी और नाक बंद होने की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में मातापिता बच्चों को राहत देने के लिए तरहतरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर घर में विक्स जैसा बाम बनाने का एक वीडियो तेजी से चर्चा में है। इसमें दावा किया जा रहा है कि घर की रसोई में मौजूद कुछ चीजों से बच्चों की सर्दीजुकाम की परेशानी दूर की जा सकती है। लेकिन इस नुस्खे को आजमाने से पहले इसकी सच्चाई जानना बेहद जरूरी है।

क्या है वायरल देसी बाम का नुस्खा?
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में घी, कपूर, अजवाइन और नमक की मदद से घरेलू बाम बनाने का तरीका बताया गया है। इन चीजों को गर्म करके बाम तैयार करने और बच्चों के सीने पर लगाने से राहत मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी नुस्खे का वायरल होना उसके सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है।
क्या 6 महीने के बच्चे को लगा सकते हैं कपूर वाला बाम?
अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के मुताबिक, दो साल से छोटे बच्चों पर कपूर और मेंथॉल वाले वेपर रब का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। छोटे बच्चों की त्वचा और सांस की नली काफी नाजुक होती है। कपूर त्वचा के जरिए भी शरीर में पहुंच सकता है। इससे बच्चे को गंभीर नुकसान हो सकता है। कपूर के शरीर में जाने से दौरे पड़ने का खतरा भी रहता है।
घरेलू नुस्खा कहीं बढ़ा न दे बच्चे की परेशानी
अक्सर लोगों को लगता है कि घर में बनी चीजें बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित होती हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। घर पर बनाए गए बाम में कपूर की सही मात्रा का पता लगाना भी मुश्किल होता है। इसलिए मातापिता को छोटे बच्चों पर ऐसे वायरल नुस्खे नहीं आजमाने चाहिए।
बच्चे को सर्दीजुकाम होने पर क्या करें?
-
डॉक्टर की सलाह से सलाइन नेजल ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।
-
नेजल एस्पिरेटर से बच्चे की बंद नाक साफ करें।
-
बच्चे को समयसमय पर मां का दूध या फॉर्मूला मिल्क दें।
-
कमरे में साफ कूल मिस्ट ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें।
-
बच्चे को सीधे गर्म पानी की भाप न दें।
इन लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
अगर बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही है , सांस लेते समय पसलियां अंदर की तरफ धंस रही हैं, दूध नहीं पी रहा है या बहुत ज्यादा सुस्त दिख रहा है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। तीन महीने से छोटे बच्चे को 38 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा बुखार होने पर तुरंत मेडिकल मदद लें।
ये भी पढ़े: