रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
TVS के सबसे पॉपुलर स्कूटर Jupiter 125 में पहली बार मिलेगा ABS! लॉन्च से पहले पहुंचा डीलरशिप​ | Uttarakhand Development Projects: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹17.38 करोड़ मंजूर, मंदिरों के सौंदर्यीकरण से लेकर हेलीपैड निर्माण तक होंगे काम​ | यूपी से लेकर झारखंड और आंध्र प्रदेश तक… तीन भीषण सड़क हादसे, 20 लोगों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bareilly Brother Sexual Assault Case: सुसाइड की धमकी देकर सगी बहन से साथ दो साल तक किया दुष्कर्म, मां बाप को यकीन दिलाने युवति ने ऐसे जुटाए सबूत​

Bareilly Brother Sexual Assault Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां सगे भाई पर बहन से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं। जिस भाई पर बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी पर बहन के साथ करीब दो साल तक दुष्कर्म करने और वीडियो […]

Bareilly Brother Sexual Assault Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां सगे भाई पर बहन से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं। जिस भाई पर बहन की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उसी पर बहन के साथ करीब दो साल तक दुष्कर्म करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पूरा मामाल मामला बारादरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कहां का है पूरा मामला 

जानकारी के अनुसार बदायूं की रहने वाली युवती बरेली में जीएनएम की पढ़ाई करने आई थी और अपने भाई के किराए के कमरे पर रहने लगी। आरोप है कि भाई ने शुरुआत में बहलाफुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर करीब दो साल तक उसका शोषण करता रहा।

युवती के विरोध करने पर आरोपी उसे भावनात्मक रूप से धमकाता कहता अगर तुमने किसी को कुछ भी बताया तो मैं चुपचाप फांसी लगा लूंगा और इसका सदमा मांबाप नहीं उठा पाएंगे। ये बात कहकर चुप रहने का दबाव बनाता था। 

पैन कैमरे से जुटाए सबूत 

मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान युवती ने कथित तौर पर पेन कैमरे की मदद से आरोपी की हरकतों के सबूत जुटाए और परिजनों को पूरी बात बताई।परिजनों के साथ थाना बारादरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेटे से कुछ नहीं कहा, लड़की से बोले नौकरी छोड़ दो 

इस पूरे मामले में लड़की ने एक पेन कैमरे को कमरे में छिपा दिया और उससे भाई की गंदी हरकत का वीडियो बना लिया। फिर लड़की ने वह वीडियो अपने मांबाप को दिखाया। लेकिन, मांबाप ने बेटे को कुछ कहने की जगह बेटी को ही नौकरी छुड़ाकर घर में बंद कर दिया।

एनजीओ से किया संपर्क 

इसी बीच लड़की ने किसी तरह महिलाओं के लिए काम कर रहे एक NGO से संपर्क किया। संचालक साक्षी मिश्रा की मदद से पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने शनिवार को FIR दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY