Toyota ने अपनी सबसे पॉपुलर 7सीटर MPV Innova Hycross को पहला बड़ा अपडेट दिया है. दिसंबर 2022 में भारत में लॉन्च होने के बाद अब इसके फेसलिफ्ट मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं. हालांकि, कंपनी ने गाड़ी के पुराने डायमेंशन और केबिन के बेसिक लेआउट को बरकरार रखा है. सबसे बड़ा बदलाव इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन में हुआ है. अब इसमें नई लिथियमआयन बैटरी और पहले से ज्यादा पावर मिलेगी. खास बात यह है कि यह कार ऐसे फ्यूल पर भी चल सकेगी, जिसमें 85% तक एथेनॉल मिला हो.

एक्सटीरियर: पहले से ज्यादा शानदार हुआ फ्रंट लुक
नई के आगे के हिस्से में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिलते हैं. इसमें अब डायमंड पैटर्न वाली नई ग्रिल दी गई है, जबकि पुराने मॉडल में हनीकॉम्ब डिजाइन मिलता था. हाइब्रिड वेरिएंट में नए प्रोजेक्टर LED हेडलैंप दिए गए हैं, जिनमें DRL भी शामिल हैं. फॉग लैंप को भी नए आकार के हिस्से में लगाया गया है.
पीछे की तरफ टेललैंप का डायमेंशन पहले जैसा है, लेकिन अंदर की लाइटिंग में बदलाव हुआ है. दोनों टेललैंप को जोड़ने वाली क्रोम पट्टी की जगह अब ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है. हाइब्रिड मॉडल में 17 और 18 इंच के अलॉय व्हील मिलते रहेंगे. वहीं, पेट्रोल GX वेरिएंट में पुराने 16 इंच की जगह 17 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं.
इंटीरियर: अब मिलेंगी 12.3 इंच की दो स्क्रीन
केबिन का लेआउट पहले जैसा है, लेकिन टेक्नोलॉजी को बेहतर किया गया है. में अब 12.3 इंच का टचस्क्रीन और 12.3 इंच का पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. पुराने मॉडल में 10.1 इंच की स्क्रीन और 7 इंच का सेमीडिजिटल डिस्प्ले था.
VX वेरिएंट में अब पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto भी मिलेंगे. टॉप ZX वेरिएंट में पावर्ड सेकंड रो ओटोमन सीटें, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, मेमोरी के साथ 8वे पावर्ड ड्राइवर सीट, 9स्पीकर JBL साउंड सिस्टम और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे.
इंजन: हाइब्रिड मॉडल पहले से ज्यादा दमदार
नई और पुरानी दोनों कारों के पेट्रोल और हाइब्रिड मॉडल में 2.0लीटर 4सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. हालांकि, हाइब्रिड मॉडल की कुल पावर 184 hp से बढ़कर 197 hp हो गई है. इलेक्ट्रिक मोटर 206 Nm टॉर्क देती है। पुरानी निकेलमेटल हाइड्राइड बैटरी की जगह अब 56सेल लिथियमआयन बैटरी दी गई है.
नई हाइब्रिड तकनीक E20 से E85 तक एथेनॉल मिश्रित फ्यूल पर चल सकती है. वहीं, पेट्रोल मॉडल की पावर 173 hp ही है, लेकिन टॉर्क 205 Nm से बढ़कर 206 Nm हो गया है. हाइब्रिड में eCVT और पेट्रोल मॉडल में CVT गियरबॉक्स मिलता है.
सेफ्टी और फीचर्स में क्या बदला?
नई Hycross में 6 एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक मिलते हैं. Toyota Safety Sense ADAS और 360 डिग्री कैमरा भी ऊंचे वेरिएंट में जारी हैं. अब ADAS फीचर ZX वेरिएंट में मिलेगा, क्योंकि पुराने ZX वेरिएंट को बंद कर दिया गया है. VX में भी पुराने VX वाले पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स जोड़ दिए गए हैं.
कीमत: हाइब्रिड मॉडल खरीदना हुआ आसान
नई वेरिएंट रेंज में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड GX सबसे बड़ा बदलाव लेकर आया है. इसकी वजह से हाइब्रिड मॉडल की शुरुआती कीमत पुराने हाइब्रिड लाइनअप के मुकाबले 2.77 लाख रुपये कम हो गई है. वहीं, नए टॉप ZX वेरिएंट की कीमत पुराने ZX से 15,000 रुपये ज्यादा है.