शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP का सियासी गणित और भूगोल दोनों बदलेंगे, परिसीमन के बाद लोकसभा से लेकर विधानसभा तक बढ़ेंगी सीटें​ | RBI New Rule: बदल गए ATM और कार्ड पेमेंट से जुड़े नियम, फ्री लिमिट के बाद देना होगा इतना चार्ज, दुकानों से UPI के जरिए निकाल सकेंगे कैश​ | बंडा विधायक के साले की हत्या… पहले पीठ में मारी गोली, फिर सिर पर किया धारदार हथियार से वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बंडा विधायक के साले की हत्या… पहले पीठ में मारी गोली, फिर सिर पर किया धारदार हथियार से वार​

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. ननवारा गांव स्थित MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी कर रहे ऑपरेटर गजेंद्र सिंह लोधी की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी. हमलावरों ने पहले उनकी पीठ में गोली मारी और फिर धारदार हथियार […]

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. ननवारा गांव स्थित MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी कर रहे ऑपरेटर गजेंद्र सिंह लोधी की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी. हमलावरों ने पहले उनकी पीठ में गोली मारी और फिर धारदार हथियार से सिर पर वार किया. मृतक गजेंद्र सिंह लोधी सागर जिले की बंडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी के सगे साले थे.

जानकारी के मुताबिक, गजेंद्र सिंह लोधी ननवारा स्थित MPEB सब स्टेशन में लाइनमैन के पद पर तैनात थे. शुक्रवार शाम करीब 7:30 से 8:30 बजे के बीच जब वे ड्यूटी पर मौजूद थे, तभी अज्ञात आरोपी वहां पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला कर फरार हो गए.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में गजेंद्र सिंह को तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के दौरान शरीर में गोली लगने की पुष्टि हुई है.

FSL और क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, हत्या के कारणों की तलाश जारी

एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है और पोस्टमार्टम में गोली लगने की पुष्टि हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जबकि FSL टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं. इसके अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी जांच में लगाया गया है. पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद समेत सभी पहलुओं पर जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY