शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
NZ vs IND: क्राइस्टचर्च में भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो, दूसरे दिन 116 रन पर गिरे 6 विकेट​ | W W W W न्यूजीलैंड पर काल बनकर टूटे आकाश दीप, गिल और पंत की नादानी की वजह से दूसरे दिन बैकफूट पर टीम इंडिया​ | NZ vs IND Test में Akash Deep ने चटकाए 5 Wicket, दिग्गज क्लब में हुए शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

W W W W न्यूजीलैंड पर काल बनकर टूटे आकाश दीप, गिल और पंत की नादानी की वजह से दूसरे दिन बैकफूट पर टीम इंडिया​

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफूट पर आ चुकी है. न्यूजीलैंड की टीम ने गेंदबाजी में भारत पर शिकंजा […]

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफूट पर आ चुकी है. न्यूजीलैंड की टीम ने गेंदबाजी में भारत पर शिकंजा कसा है और अब टीम इंडिया की हालत खस्ती है.

दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 356 रनों पर आलआउट हुई. भारत के लिए आकाश दीप ने सबसे ज्यादा 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, वहीं टीम इंडिया दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 116 रनों पर अपने 6 विकेट गंवा चुकी है.

न्यूजीलैंड पर आज काल बनकर टूटे आकाश दीप

न्यूजीलैंड की टीम ने कल बेहद ही शानदार गेंदबाजी की और भारत के गेंदबाजों को बैकफूट पर रखा, अंत में ग्लेन फिलिप्स और टॉम ब्लंडल ने कीवी टीम की पारी को संभाला और स्कोर को 250 रनों के करीब पहुंचाया था. हालांकि आज भारतीय गेंदबाज खासकर आकाश दीप ने शानदार गेंदबाजी की और पूरी टीम को मात्र 356 रनों पर समेट दिया.

न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए, वहीं भारत के लिए आकाश दीप ने 5 तो गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज को 22 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह के विकेट का खाता खाली रहा.

Team India की बल्लेबाजी ने किया निराश

भारतीय टीम जब पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपना खाता तक नही खोल सके, वहीं बाकी बल्लेबाज भी खुश खास नही कर सके, केएल राहुल ने 25 तो देवदत्त पड्डीकल ने 21 रन बनाए, वहीं कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी आज खामोस रहा, उनके बल्ले से सिर्फ 17 रन निकले.

वहीं पिछले मैच में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत भी आज फ्लॉप रहे उन्होंने 23 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 60 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और काइल जेमिसन ने 22 विकेट झटके.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY