शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
December 2026 Rule Changes: 1 दिसंबर से 5 बड़े बदलाव, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर और क्या होगा बदलाव​ | कौन है ‘निक्की’ उर्फ साजिया सिद्दीकी? पति की हत्या के बाद संभाली तस्करी की कमान, नेपाल से मुंबई तक फैलाया चरस का नेटवर्क​ | सर्दियों में शरीर को गर्माहट देंगे ये 5 सूप, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सर्दियों में शरीर को गर्माहट देंगे ये 5 सूप, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन!​

काले चने का सूप सर्दियों में पीना काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये शरीर को गर्माहट भी देगा और प्रोटीन, आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर भी रहता है. ये सूप आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराएगा, इसलिए वेट लॉस वालों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें आप अदरक, […]

काले चने का सूप सर्दियों में पीना काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये शरीर को गर्माहट भी देगा और प्रोटीन, आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर भी रहता है. ये सूप आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराएगा, इसलिए वेट लॉस वालों के लिए भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें आप अदरक, काली मिर्च, कुटा जीरा, काली मिर्च एड करके गरमा गरम सर्व करें.  All Images:Pexels

सर्दियों में आप स्वीटकॉर्न यानी मक्का का सूप बना सकते हैं. हल्की मिठास से भरपूर कॉर्न के दाने पोषक तत्वों का खजाना होता हैं और इनकी तासीर भी गर्म होती है. काली मिर्च, ग्रीन ऑनियन और कुछ हर्ब्स इस सूप के स्वाद को और भी रिच बनाती हैं.

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए डाइट में मौसमी सब्जियां शामिल करनी चाहिए. एक साथ अलगअलग सब्जियां खानी हो तो मिक्स वेजिटेबल सूप बेस्ट ऑप्शन है. आप इसमें गाजर, सर्दी के मौसम में आने वाली बीन्स, मटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, पालक समेत कई सब्जियां डाल सकते हैं. इससे आपके अलगअलग विटामिन, मिनरल्स मिलेंगे.

मशरूम भी पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है. इसमें विटामिन बी, फाइबर समेत विटामिन डी और कैल्शियम भी पाया जाता है.सर्दियों में गर्म गर्म मशरूम सूप पीना इस मौसम की बेस्ट फीलिंग्स में से एक हो सकती है.  लहसुन, काली मिर्च और थोड़ा सा दूध इसके टेक्सचर के साथ ही स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं.

गाजर सर्दियों में आने वाली विटामिन ए से भरपूर सब्जी है तो वहीं अदरक अपनी गर्म तासीर के साथ ही एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि गाजर और अदरक का सूप सर्दियों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसमें थोड़ी काली मिर्च भी एड करेंगे तो स्वाद के साथ ही ये और भी फायदेमंद रहेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY