Delimitation Bill: परिसीमन को लेकर आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट में चर्चा की खबर है। तो इसी बीच ये भी खबार है कि इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए डीएमके के कुछ सांसद सशर्त समर्थन दे सकते हैं। यही कारण है कि परिसीमन को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है।

आपको बता दें कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने दावा किया है कि DMK के कुछ सांसद शर्तों के साथ परिसीमन बिल पर सरकार का समर्थन कर सकते हैं। हालांकि, DMK ने कहा है कि नए बिल को देखने के बाद ही अपना रुख तय करेगी।