गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लखनऊ के सहारा सिटी में लगी भीषण आग, 11 फायर टेंडर ने पाया काबू; परिसर पहले से था सील​ | Tirupati Temple Donation: भगवान वेंकटेश्वर को ₹207.6 करोड़ के आभूषण दान! तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम आंध्रा के 5000 मंदिरों को सहयोग देगा​ | UP के मंत्री संदीप की दिल्ली में भव्य शादी, राष्ट्रपति और DyCM केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Tirupati Temple Donation: भगवान वेंकटेश्वर को ₹207.6 करोड़ के आभूषण दान! तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम आंध्रा के 5000 मंदिरों को सहयोग देगा​

Tirupati Temple Donation: आंध्रप्रदेश के तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के एक उद्योगपति दंपति ने बेशकीमती आभूषण भेंट किए हैं।  एक्सेस हेल्थकेयर के संस्थापक वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने 121 किलोग्राम वजन के स्वर्ण आभूषण दान किए हैं, जिनकी कीमत ₹207.6 करोड़ बताई गई है। दान के दौरान आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री […]

Tirupati Temple Donation: आंध्रप्रदेश के तिरुमाला स्थित भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में चेन्नई के एक उद्योगपति दंपति ने बेशकीमती आभूषण भेंट किए हैं। 

एक्सेस हेल्थकेयर के संस्थापक वर्धमान जैन और उनकी पत्नी राधिका जैन ने 121 किलोग्राम वजन के स्वर्ण आभूषण दान किए हैं, जिनकी कीमत ₹207.6 करोड़ बताई गई है। दान के दौरान आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहे। इसे तिरुमाला मंदिर के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा दान बताया जा रहा है।

121 Kg Gold Donated to Tirumala Srivaru | ₹206 Crore Gold Donation | TTD I TTDevasthanamshttps://t.co/LzQAYujFHg

— Tirumala Tirupati Devasthanams November 26, 2026

जैन दंपति ने भगवान वेंकटेश्वर और देवी पद्मावती को 46 प्रकार के बहुमूल्य आभूषण भेंट किए हैं। इनमें भगवान वेंकटेश्वर के लिए करीब 106 किलोग्राम के स्वर्ण आभूषण और देवी पद्मावती के लिए 15 किलोग्राम का स्वर्ण वस्त्र शामिल है। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम के पुजारियों और प्रतिनिधियों ने यह दान स्वीकार किया।

हीरे और बेशकीमती रत्नों से सजे आभूषण

दान किए गए आभूषणों में सोने का मुकुट, हार, पायल, चूड़ियां, कर्ण आभूषण और स्वर्ण पाद कवच शामिल हैं। इनमें विशेष रूप से तैयार श्रीवत्सम पेंडेंट भी है, जिसमें नीलम, पुखराज, माणिक और पन्ने सहित कुल 2,427 कैरेट के रत्न जड़े हैं। इसके अलावा विभिन्न आभूषणों में 238.2 कैरेट वजन के हीरे लगे हैं।

पांच हजार मंदिरों को सहयोग देगा TTD

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जैन दंपति के इस योगदान की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। उन्होंने घोषणा की कि तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम आंध्र प्रदेश के पांच हजार मंदिरों को सहयोग प्रदान करेगा। इसके साथ ही अन्नदान, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

ఓం నమో వేంకటేశాయ!

తిరుమల శ్రీవారికి 121 కిలోల బంగారు, వజ్రాభరణాలను భక్తితో కానుకలుగా సమర్పించిన వర్ధమాన్ జైన్, రాధికా జైన్ దంపతులకు నా హృదయపూర్వక అభినందనలు. ఏడుకొండలవాడికి కానుకల సమర్పణలో ఆనాటి శ్రీకృష్ణదేవరాయల నుంచి నేటి జైన్ దంపతుల వరకు శ్రీవారిపై భక్తి పరంపర కొనసాగడం… pic.twitter.com/21B0hp9Wdt

— N Chandrababu Naidu November 26, 2026

दान में दी गई प्रमुख वस्तुएं

विवरण                            वजन एवं कीमत 
दान की कुल कीमत               ₹207.6 करोड़  
स्वर्ण आभूषणों का कुल वजन    121 किलोग्राम
भगवान वेंकटेश्वर के आभूषण    106 किलोग्राम
देवी पद्मावती का स्वर्ण वस्त्र    15 किलोग्राम  
आभूषणों के प्रकार           46            
 श्रीवत्सम पेंडेंट में जड़े रत्न   2,427 कैरेट
आभूषणों में जड़े हीरे      238.2 कैरेट

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY