SP Manifesto 2027: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणापत्र में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई बड़े वादे किए हैं।

सपा ने सरकार बनने पर पांच वर्षों में 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और दो से तीन करोड़ युवाओं को अन्य क्षेत्रों में रोजगार देने का संकल्प लिया है। इसके अलावा बेरोजगार स्नातकों को हर महीने ₹5 हजार भत्ता, किसानों की कर्जमाफी , ग्रामीण परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा किया गया है।
पार्टी ने जातिगत जनगणना कराने, ₹5 में समाजवादी थाली उपलब्ध कराने, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने और पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने की भी घोषणा की है।
पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां
पांच साल में 25 लाख खाली पदों पर सरकारी नौकरियां देंगे। अन्य क्षेत्रों में 2 से 3 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही बेरोजगार स्नातकों को ₹5,000 प्रतिमाह भत्ता दिया जाएगा।
अग्निवीरों को पुलिस और अन्य विभागों में नौकरी का मौका दिया जाएगा। साल 2032 तक MSME सेक्टर में एक करोड़ से अधिक नौकरियां निकाली जाएगी।
एक परीक्षा वाली भर्ती प्रक्रिया तीन महीने में पूरी की जाएगी। एक से अधिक परीक्षा वाली भर्ती छह महीने में पूरी होगी। पेपर लीक पर अधिकारियों और मंत्रियों की जवाबदेही तय करेंगे।
हर साल 20 लाख युवाओं का कौशल विकास किया जाएगा। शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम लाने का वादा भी किया। AI के कारण नौकरी गंवाने वालों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जन जन का मैनिफेस्टो 2027#PDA_का_प्रणपत्र pic.twitter.com/67QUez0qdB
— Samajwadi Party November 26, 2026
एजुकेशन में खाली पद एक साल में भरे जाएंगे
नई राज्य शिक्षा नीति लागू होगी। बंद बताए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालय दोबारा खोलने का वादा किया। 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया जाएगा। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में वाईफाई सुविधा होगी।
शिक्षा पर GSDP का 6 प्रतिशत खर्च किया जाएगा। शिक्षा विभाग के खाली पदों पर एक साल में नियुक्तियां दी जाएगी। शिक्षामित्रों के नियमितीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
शिक्षामित्रों के मानदेय में ₹5,000 मासिक बढ़ोतरी की जाएगी। गैरअनुदान प्राप्त स्कूलों को ₹5,000 मासिक अनुदान दिया जाएगा। बड़े शहरों में छात्रछात्राओं के लिए छात्रावास सुविधा मिलेगी।
जरूरतमंदों के लिए ₹5 में समाजवादी थाली
उत्तर प्रदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। SCST के उत्थान के लिए विशेष घटक योजना के तहत 20 प्रतिशत बजट खर्च किया जाएगा।
गरीबों, महिलाओं और PDA वर्ग के लिए ₹5 में समाजवादी थाली उपलब्ध कराई जाएगी। बुजुर्ग महिला कारीगरों को ₹40,000 सालाना पेंशन दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धाश्रम और क्लब बनाएंगे।
₹50 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में दलित और PDA को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। दलित उद्यमियों के लिए स्टार्टअप फंड लागू करेंगे।
बैकलॉग पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाएगा। दिव्यांगजनों को जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल दी जाएगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में दलित विकास परिषद का गठन किया जाएगा।
किसानों की कर्जमाफी योजना तत्काल लागू करेंगे
किसानों की कर्जमाफी योजना तत्काल लागू करने का वादा पूरा करेंगे। 23 फसलों और दूध के लिए MSP की कानूनी गारंटी दी जाएगी।
गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान किया जाएगा। गन्ना भुगतान के लिए ₹15,000 करोड़ का कोष रखेंगे। पांच लाख ग्रामीण युवाओं को स्मार्ट किसान सहायक योजना के तहत रोजगार दिया जाएगा।
सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के लिए ₹1.5 लाख करोड़ का बजट रखा जाएगा। आलू, प्याज और टमाटर के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था की जाएगी। गांवों को इंटरनेट और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।
गरीब परिवारों को ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा
गरीब परिवारों को ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। सरकारी अस्पतालों में PDA और गरीब नागरिकों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराएंगे। लखनऊ के कैंसर अस्पताल में मुफ्त कैंसर इलाज कराया जाएगा।
नई राज्य स्वास्थ्य नीति 2027 लागू करेंगे। सभी 18 संभागों में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का निर्माण करेंगे।
सभी जिला अस्पतालों में ICU और वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के खाली पद भरे जाएंगे।
पुलिस भर्तियों में महिलाओं को 33% प्रतिनिधित्व
अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। जमीन पर अवैध कब्जे रोकने के लिए विशेष STF का गठन किया जाएगा।
नई पुलिस भर्तियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। साथ ही डीजीपी के नियंत्रण में विशेष महिला पुलिस व्यवस्था की जाएगी।
गांवों और कस्बों में CCTV और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। सभी जिलों में साइबर क्राइम यूनिट का गठन किया जाएगा। महिला हेल्पलाइन 1090 और डायल 112 को मजबूत किया जाएगा।
पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल और मोबाइल भत्ता बढ़ाया जाएगा। पुलिसकर्मियों के लिए सरकारी आवास उपलब्ध कराएंगे।
आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा
पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का वादा किया है। आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा करेंगे। लोक सेवा वितरण अधिनियम लागू करना है।
सरकारी सुविधाओं को नागरिकों के घर तक पहुंचाना है। पूरे प्रदेश में ईऑफिस व्यवस्था लागू की जाएगी। भ्रष्टाचार रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
बुजुर्ग निर्माण श्रमिकों को ₹40,000 पेंशन
मजदूरों के लिए डायल 1890 पावर लाइन का गठन किया जाएगा। प्रवासी मजदूर कार्ड योजना शुरू करेंगे। समान कार्य के लिए समान वेतन का प्रावधान लागू करेंगे।
बुजुर्ग निर्माण श्रमिकों को ₹40,000 पेंशन दी जाएगी। बुजुर्ग निर्माण श्रमिकों को ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। श्रमिकों को ₹5 में समाजवादी थाली उपलब्ध कराई जाएगी।
गांवोंशहरों में 24 घंटे बिजली, जलापूर्ति
सभी तहसील मुख्यालयों को फोरलेन और गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा। शहरों में आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी।
गांवों और शहरों में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। दस लाख से अधिक आबादी वाले प्रमुख शहरों में 24 घंटे जलापूर्ति की जाएगी।
जलभराव और बाढ़ से निपटने के लिए ड्रेनेज प्लान लागू करेंगे। नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करने की योजना बनाएंगे। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार रिवर फ्रंट का विकास किया जाएगा।