गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Post Office MIS: ₹5 लाख जमा करने पर हर महीने कितनी कमाई होगी? जानें 5 साल का पूरा गणित​ | दलित CM के बाद आज मुस्लिम डिप्टी CM का दांव चलेंगे ओवैसी-चंद्रशेखर… सपा को घेरने की तैयारी​ | Wellington Test ड्रॉ होने के बाद Hagley Oval में New Zealand को हराने उतरेगा भारत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘107 से कम का सवाल कहां…’, इमरान मसूद बोले- कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने लखनऊ में बयान देते हुए सपा के साथ गठबंधन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. 60 सीटों पर कांग्रेस के समझौता करने की चर्चाओं को खारिज करते […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने लखनऊ में बयान देते हुए सपा के साथ गठबंधन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. 60 सीटों पर कांग्रेस के समझौता करने की चर्चाओं को खारिज करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने और पार्टी को मजबूत करने की लड़ाई लड़ रही है.

कांग्रेस सांसद इमरान सांसद ने कहा कि चुनाव कोई मजाक नहीं है, पार्टी को मजबूत करना जरूरी है. इमरान मसूद ने 60 सीटों पर कांग्रेस के समझौता करने की संभावना से जुड़े सवाल पर कहा, ‘यहां मजाक थोड़े चल रहा है. हम अपनी पार्टी के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. हमें अपनी पार्टी को बनाना है, अपनी पार्टी को मजबूत करना है और मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए जो कुछ कर सकता हूं, करूंगा.’

107 सीटों पर चुनाव लड़ चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सीटों के बंटवारे को लेकर 107 सीटों का आंकड़ा भी सामने रखा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस 107 सीटों पर तब चुनाव लड़ी थी, जब अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. अब अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनना है, तो कांग्रेस इससे कम सीटों पर क्यों चुनाव लड़ेगी? इमरान मसूद ने कहा, ‘107 सीटें तो कांग्रेस तब लड़ी थी जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे. अभी तो उन्हें मुख्यमंत्री बनना है, तो उससे कम का सवाल कहां है?’

गठबंधन में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है, यहां कुछ और ही हो रहा

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गठबंधन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है और संयुक्त घोषणा होती है, लेकिन यहां स्थिति कुछ अलग दिखाई दे रही है. सपा की उम्मीदवार सूची जारी होने और पार्टी के घोषणापत्र जारी किए जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर इमरान मसूद ने कहा कि ये सवाल समाजवादी पार्टी के नेताओं से पूछे जाने चाहिए.

इमरान मसूद ने कहा, ‘गठबंधन में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है, जॉइंट घोषणा होती है, यहां तो कुछ और ही हो रहा है.’ सपा के घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम में कांग्रेस को आमंत्रित किए जाने के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची समाजवादी पार्टी की है और घोषणापत्र भी समाजवादी पार्टी का है, ऐसे में इस बारे में सपा नेताओं से सवाल किया जाना चाहिए.

सपा की लिस्ट और घोषणापत्र पर कांग्रेस का सवाल

सपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने और संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी किए जाने के बीच कांग्रेस सांसद के बयान से गठबंधन में असहजता के संकेत दिखाई दे रहे हैं. इमरान मसूद का कहना है कि गठबंधन में दोनों दलों के बीच साझा प्रक्रिया और संयुक्त फैसले होने चाहिए. उन्होंने उम्मीदवारों की सूची और घोषणापत्र को लेकर सपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब गठबंधन है तो संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस और संयुक्त घोषणा होनी चाहिए.

BSP से गठबंधन पर क्या बोले इमरान मसूद?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर भी इमरान मसूद से सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने फैसला मायावती पर छोड़ दिया. इमरान मसूद ने कहा कि मायावती छोटी नेता नहीं हैं और यह उनका फैसला है. उन्होंने कहा, ‘क्या आप उन्हें छोटा नेता मानते हैं? यह मायावती जी का फैसला है, हमारा नहीं. आप ऐसी चीजों के बारे में पूछ रहे हैं जो अभी अस्तित्व में ही नहीं हैं, मैं ऐसे सवालों का जवाब कैसे दूं?’

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY