अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत समेत कई देशों से आयात होने वाले उत्पादों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रस्तावित शुल्क दरों में भारत, कंबोडिया, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, ताइवान और थाईलैंड पर 25% तक टैरिफ शामिल है. वहीं, चीन से आयात पर 40 फीसदी तक शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया है. USTR के आधिकारिक बयान के अनुसार, अमेरिका ने अलगअलग देशों के लिए टैरिफ की दरें तय करने का प्रस्ताव दिया है. इसके तहत बांग्लादेश, यूरोपीय यूनियन , जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर पर 20% तक शुल्क लगाने की बात कही गई है. वियतनाम पर 35% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है.

United States Trade Representative proposes tariff rates of up to 25% for India, Cambodia, Indonesia, South Korea, Malaysia, Taiwan, and Thailand, according to an official statement reported by Reuters
The USTR also proposes tariff rates of up to 20% for Bangladesh, the European Union , Japan, Switzerland, and Singapore; up to 35% for Vietnam; and up to 40% for China. Further, the USTR stated that tariff rates would be capped at 18% for Cambodia, Indonesia, Malaysia, Thailand, and Bangladesh; 15% for South Korea, Taiwan, the EU, Japan, and Switzerland; and 20% for China, stacked on top of prior firstterm duties. A hearing on the proposed Brazil tariff modification will be held on January 14, 2027.
— ANI November 25, 2026
इन देशों पर टैरिफ लगा सकता है अमेरिका
रॉयटर्स की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन के नए प्रस्तावों के तहत भारत और छह अन्य अर्थव्यवस्थाओं पर 25% तक का अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क लग सकता है. वाशिंगटन अपने व्यापारिक साझेदारों पर ‘जरूरत से ज्यादा उत्पादन’ करने के आरोपों को लेकर कड़ी निगरानी रख रहा है.
ये प्रस्तावित शुल्क, अमेरिका की उस ट्रेड इंवेस्टीग्रेशन का हिस्सा हैं जिसमें भारत, चीन, यूरोपीय संघ और जापान सहित 14 अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं. एएफपी के अनुसार, एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि कई देशों के लिए यह शुल्क 20 फीसदी तक हो सकता है. वाशिंगटन का आरोप है कि ये देश अपनी विनिर्माण क्षमता और उत्पादन को बाजार की मांग से कहीं अधिक बढ़ा रहे हैं.
ये नए प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस रणनीति का हिस्सा हैं, जिसके जरिए वे शुल्क लगाकर वैश्विक व्यापार संबंधों को फिर से आकार देना चाहते हैं. इसके साथ ही, वे अपने व्यापारिक साझेदारों पर दबाव डाल रहे हैं कि वे या तो अमेरिकी सामानों की खरीद बढ़ाएं या फिर अपना उत्पादन अमेरिका में स्थानांतरित करें.