बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
BJP का मिशन 2027, SSR को लेकर गहन मंथन; UP में छूटे वोटर्स को जोड़ने की कवायद तेज​ | Deandra Dottin बिना गेंद खेले आउट फिर भी WBBL मैच जीती Melbourne Renegades​ | क्या टूट जाएगी बातचीत? SP के उम्मीदवारों के ऐलान से बिगड़ी बात, कांग्रेस संग तीसरी बैठक पर मंडराए संकट के बादल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Honda की पहली इलेक्ट्रिक SUV का इंतजार खत्म होने वाला है! 2 दिसंबर को उठेगा पर्दा, डिजाइन आया सामने​

अगर आप आने वाले समय में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो होंडा की नई Alpha आपके लिए एक ऑप्शन बन सकती है. कंपनी ने अपनी पहली Made in India इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन की झलक दिखा दी है. Honda Cars India ने 2 दिसंबर 2026 को होने वाले ग्लोबल डेब्यू से […]

अगर आप आने वाले समय में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो होंडा की नई Alpha आपके लिए एक ऑप्शन बन सकती है. कंपनी ने अपनी पहली Made in India इलेक्ट्रिक SUV के डिजाइन की झलक दिखा दी है. Honda Cars India ने 2 दिसंबर 2026 को होने वाले ग्लोबल डेब्यू से पहले इस गाड़ी के बाहर और अंदर के डिजाइन स्केच जारी किए हैं. खास बात यह है कि इस SUV को जापान के Honda Design Centre में डिजाइन किया गया है, लेकिन इसको भारत में ही बनाया जाएगा.कंपनी इसे सबसे पहले भारतीय बाजार में उतारेगी. चलिए आपको बताते हैं कि नई Honda Alpha में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है.

पहले से अलग और दमदार होगा Honda Alpha का डिजाइन

Honda Alpha का डिजाइन बाजार में मौजूद कई इलेक्ट्रिक SUVs से अलग नजर आता है. कंपनी ने इसे बॉक्सी यानी चौकोर और मजबूत लुक देने की कोशिश की है. सामने आए स्केच में SUV की छत लगभग सीधी दिखाई देती है, जो पीछे जाकर हल्की नीचे झुकती है. दरवाजों के हैंडल भी बॉडी में छिपे हुए नजर आते हैं.

सबसे ज्यादा ध्यान इसके अगले हिस्से पर जाता है. यहां एक किनारे से दूसरे किनारे तक पतली LED लाइट स्ट्रिप दी गई है. दोनों कोनों पर खड़ी लाइट्स दिखाई देती हैं. बीच में चमकदार काले पैनल पर Honda का नया H लोगो लगा है. इसके अलावा पहियों के आसपास और नीचे की तरफ मोटी ब्लैक क्लैडिंग दी गई है SUV में स्टार जैसे डिजाइन वाले पांचस्पोक अलॉय व्हील्स और दरवाजों पर नीचे की तरफ लगे साइड मिरर भी दिखाई देते हैं.

केबिन में मिलेगी बड़ी स्क्रीन और शानदार इंटीरियर

नई Honda Alpha का केबिन भी काफी मॉडर्न दिखाई देता है. कंपनी ने इसमें हल्के रंगों वाली टूटोन सीटें और खुलाखुला इंटीरियर दिखाया है. डैशबोर्ड के ऊपर एक बड़ी टचस्क्रीन दी गई है. वहीं, स्टीयरिंग व्हील के पीछे ड्राइवर के लिए छोटी डिजिटल डिस्प्ले दिखाई देती है. अच्छी बात यह है कि AC और दूसरे जरूरी फीचर्स के लिए स्क्रीन के नीचे अलग बटन भी दिए गए हैं. केबिन में डैशबोर्ड से लेकर दरवाजों तक एम्बिएंट लाइटिंग की पतली पट्टी नजर आती है. इसका फर्श लगभग सपाट दिखाई देता है, जिससे अंदर ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है.

पीछे की सीट पर तीन हेडरेस्ट और बीच में फोल्ड होने वाला आर्मरेस्ट दिया गया है. इसमें सामान रखने की छोटी ट्रे भी नजर आती है. पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स भी मिल सकते हैं. स्केच में स्टीयरिंग दाईं तरफ है, जिससे साफ है कि कंपनी ने भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर केबिन दिखाया है.

भारत में बनेगी Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV

Honda Alpha की सबसे खास बात यह है कि इसे भारत में बनाया जाएगा. कंपनी इसका निर्माण राजस्थान के टपूकड़ा प्लांट में करेगी. Honda ने इस SUV का नाम ग्रीक भाषा के पहले अक्षर Alpha से लिया है. कंपनी के मुताबिक, यह नाम इलेक्ट्रिक गाड़ियों के क्षेत्र में एक नई शुरुआत को दिखाता है.

यह SUV अक्टूबर 2025 में Japan Mobility Show में दिखाई गई Honda 0 Alpha कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल होगी. Honda की 0 Series गाड़ियों में ASIMO OS सॉफ्टवेयर इस्तेमाल होता है. हालांकि, भारतीय Alpha में यह मिलेगा या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

भारत में कब लॉन्च होगी Honda Alpha?

Honda Alpha का ग्लोबल डेब्यू 2 दिसंबर 2026 को भारत में होगा. इसी दिन कंपनी इसके फीचर्स और दूसरी जरूरी जानकारियों से पर्दा उठाएगी. कंपनी पहले ही बता चुकी है कि इस इलेक्ट्रिक SUV के प्रोडक्शन मॉडल की बिक्री 2027 में शुरू होगी. भारत इसका पहला बाजार होगा और जापान भी इसके प्रमुख बाजारों में शामिल रहेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY