रविवार, 29 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
शेयर बाजार की सूरत बदलेगा प्री-IPO एक्सचेंज, सेबी कर रहा है बड़ी प्लानिंग​ | TVS के सबसे पॉपुलर स्कूटर Jupiter 125 में पहली बार मिलेगा ABS! लॉन्च से पहले पहुंचा डीलरशिप​ | Uttarakhand Development Projects: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹17.38 करोड़ मंजूर, मंदिरों के सौंदर्यीकरण से लेकर हेलीपैड निर्माण तक होंगे काम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजीपुर में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, फिर बाहर से लगा दिया ताला… घर में मिली खून से लथपथ लाश​

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई. गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान के अंदर मां और 12 वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने घर के बाहर […]

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई. गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान के अंदर मां और 12 वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई. हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने घर के बाहर ताला लगा दिया था. जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी तो ग्रामीणों की मदद से ताला तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए. घर में मांबेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी.

मृतकों की पहचान जयमुन निशा और उनकी 12 वर्षीय बेटी अईमन निशा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मायके पक्ष के लोगों ने जमीन देकर गांव से कुछ दूरी पर उनके लिए मकान बनवाया था, जहां दोनों मांबेटी अकेले रहती थीं.

मृतका के भाई के मुताबिक, एक दिन पहले देर शाम जब उसने अपनी बहन के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला. इसके बाद उसने एक अन्य परिजन को घर जाकर पता लगाने के लिए भेजा. वहां पहुंचने पर मकान के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा मिला. संदेह होने पर ग्रामीणों की मदद से ताला तोड़ा गया, जिसके बाद अंदर दोनों के शव मिले.

इस दोहरे हत्याकांड में मृतका के भाई ने पड़ोस में रहने वाले फिरोज नामक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. आरोप है कि वह बारबार मृतका की जमीन किराये पर मांग रहा था और जमीन नहीं देने पर हत्या की धमकी भी देता था. हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं. उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है.

एक ही घर में मां और मासूम बेटी की इस तरह हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस अब दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने और वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाने में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY