समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार घोषित करने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, बेहट और सहारनपुर में सपा द्वारा उम्मीदवार घोषित करने के एकतरफा फैसले पर इमरान मसूद ने कहा कि ये गठबंधन धर्म का पालन नहीं है. वे इस बारे में कांग्रेस आलाकमान से बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सहारनपुर की पांचों विधानसभा सीटों को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

इमरान मसूद, बेहट और सहारनपुर विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने पर अड़े हैं. इस बीच उन्होंने अखिलेश यादव के 26 सीट के साथ किए ट्वीट को लेकर भी नाराजगी जताई है. इमरान मसूद ने साफ कहा कि सपा को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीधा जवाब दिया जाएगा. अभी वह कांग्रेस आलाकमान का इंतजार कर रहे हैं. उसके बाद अपना रूख सार्वजनिक करेंगे.
यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .