मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
28 छक्के 7 चौके… 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने हिलाया क्रिकेट जगत, पूरी दुनिया के उड़े होश​ | ड्राई स्कैल्प या सेबोरिक डर्मेटाइटिस? एक्सपर्ट से जानें इनमें क्या होता है अंतर?​ | बिसलेरी ने तोड़ी चुप्पी! सभी 143 प्लांट में प्रोडक्शन जारी, FSSAI नियमों पर दिया बड़ा बयान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फरीदाबाद के OYO से मिली DU छात्रा की लाश, सुसाइड नोट और जहर की पुड़िया बरामद… बॉयफ्रेंड फरार​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां सराय थाना क्षेत्र के एक आयो होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा का शव मिला है. छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आई थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट और […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां सराय थाना क्षेत्र के एक आयो होटल में दिल्ली विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा का शव मिला है. छात्रा अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल में आई थी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट और जहर की खाली पुड़िया बरामद की है. पुलिस के मुताबिक मृत लड़की की पहचान कुरैशीपुर, गांधी कॉलोनी की रहने वाली अर्चना के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक अर्चना सोमवार की सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन बाद में लापता हो गई. अगले दिन उसकी लाश होटल में मिलने की सूचना मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है. पुलिस के मुताबिक होटल में जांच के दौरान पता चला है कि अर्चना यहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ आई थी, लेकिन उसका बॉयफ्रेंड अब फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

नाक और मुंह से निकला झाग

पुलिस के मुताबिक होटल के कमरे से लड़की का शव बरामद किया गया है. शव के मुंह और नाक से झाग आ रहा था. पुलिस ने शव के पास से चूहे के मारने की दवाई और एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग की भी जांच करा रही है. इसके अलावा लड़की की लास्ट लोकेशन की भी पड़ताल कराई जा रही है.

सोमवार को ही बंद कर लिया था फोन

परिजनों के मुताबिक अर्चना सोमवार की सुबह कॉलेज के लिए निकली और दोपहर 3 बजे तक संपर्क में भी रही. इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. चिंता होने पर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दी. इतने में उसका शव होटल में मिलने की सूचना आ गई. पुलिस के मुताबिक अर्चना का अपने पड़ोस में रहने वाले विपिन यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. घटना के बाद से ही विपिन संदिग्ध परिस्थितियों में फरार है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY