मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
28 गेंदों में शतक! वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, मैदान पर टूट गए बड़े-बड़े रिकॉर्ड​ | Dev Deepawali 2026: काशी में देवताओं की दिवाली! 21 लाख दीपों से रोशन हुए 84 घाट, गंगा आरती ने मोहा मन​ | Ramdev Baba Vs Dhirendra Shastri: रामदेव बाबा बोले- बागेश्वर बाबा हमारे बालक समान, अधिकार से डांटा, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- निंदा भी स्वीकार और स्तुति भी स्वीकार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बाहर 26 सीट की बात, अंदर खामोशी… साढ़े तीन घंटे तक चली सपा-कांग्रेस की बैठक में अंदर क्या-क्या हुआ?​

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बातचीत शुरू हुई है. सोमवार को बातचीत के बाद मंगलवार को भी बातचीत हुई, लेकिन यूपी में 181 सीटों की मांग करने वाली कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने जैसे […]

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासत तेज हो गई है. प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बातचीत शुरू हुई है. सोमवार को बातचीत के बाद मंगलवार को भी बातचीत हुई, लेकिन यूपी में 181 सीटों की मांग करने वाली कांग्रेस को समाजवादी पार्टी ने जैसे को तैसा वाला दांव खेलते हुए 26 सीटों का ऑफर दे डाला.

इसके बाद ने दलित और सॉफ्ट हिंदुत्व का दांव चलते हुए अयोध्या से सांसद अवधेश प्रसाद को अपनी कमेटी का सदस्य बनाया, हालांकि बैठक शुरू होने से पहले सपा महासचिव रामगोपाल यादव के 26 सीटों के आफर की बात कहकर कांग्रेस के होश उड़ा दिए.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के घर पर बैठक से पहले रिपोर्टर्स से बात करते हुए यादव ने कहा कि ऑफर में कांग्रेस की जीती हुई दो सीटें, चार सीटें जहां वह दूसरे नंबर पर रही थी और 20 दूसरी सीटें शामिल हैं, जहां सपा को पिछले चुनाव में काफी वोट मिले थे. उन्होंने कहा, “हमने दो सीटें ऑफर की हैं जो कांग्रेस ने जीती थीं, चार सीटें जहां वह दूसरे नंबर पर रही थी, और 20 दूसरी सीटें जहां हमें 60,00070,000 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 2,000 वोट मिले थे.”

बैठक के बाद सपा के तेवर नरम

हालांकि, साढ़े तीन घंटे की बैठक के बाद सपा के तेवर नरम नजर आये. सपा की पांच सदस्यीय कमेटी के साथ उनके दो डेटा एक्पर्ट भी आये थे, जो आंकड़े दे रहे थे. वहीं सीटों पर बातचीत को लेकर अवधेश प्रसाद ने कहा कि पहले का छोड़िए, आज नए सिरे सीट दर सीट चर्चा हुई. अच्छे सार्थक माहौल में हुई. अगली बैठक जल्दी होगी, जिसके बाद हम आपको विवरण दे पाएंगे.

दरअसल, सपा से 181 सीटें मांगने वाली कांग्रेस सपा के 26 सीटों के ऑफर से नाखुश थी, लेकिन दोनों दलों की खींचतान के बाद चीजें पटरी पर लौटती दिखीं. दोनों दलों के नेताओं ने अपने बयानों से जाहिर भी किया.

कांग्रेस विधायक दल के नेता वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि अच्छे माहौल में 403 में से आधी करीब दो सौ सीटों पर चर्चा सीट दर सीट पूरी हो गई. सम्मानजनक समझौता होगा. वो 403 का 25 फीसदी से कम ज्यादा हो सकता है. रामगोपाल जी का बयान मैंने नहीं सुना है, लेकिन अगर दिया है तो नहीं देना चाहिए था.

राहुल और अखिलेश लेंगे अंतिम फैसला

दोनों दलों की कमेटियां आपस मे चर्चा जरूर कर रही हैं, लेकिन आखिरी फैसला अखिलेश यादव और राहुल गांधी को लेना है. सूत्रों का कहना है कि नवंबर के आखिर में या दिसंबर के पहले हफ्ते में ये कवायद पूरी हो जाएगी और 10 दिसंबर को चुनाव प्रचार का शंखनाद होगा.

जहां तक सीटों की बात करें तो सपा कांग्रेस को 7080 सीटों से ज़्यादा देने को तैयार नहीं है तो वहीं, कांग्रेस 100 से कम सीटों पर राजी नहीं है. ऐसे में कुल मिलाकर आखिरी आंकड़ा राहुल गांधी और अखिलेश यादव की बातचीत में ही तय होगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY