सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ramdev vs Dhirendra: धीरेंद्र शास्त्री पर बाबा रामदेव का तीखा हमला! बोले- पाखंडी, धुर्त, बावड़े… तेरी औकात क्या है, तू सनातन बचाएगा?​ | पाकिस्तान से हार के बाद भारत के सामने बड़ी चुनौती, UAE को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी टीम​ | Panchayat 5 Trailer: फुलेरा में फिर लौटा हंगामा, पंचायत 5 में राजनीति के साथ दिखेगा प्यार का नया रंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अनंत सिंह की बेटी की शादी में बिना कार्ड भी मिलेगी एंट्री! पूरे बिहार को दिया खुला न्योता, जानिए क्या है खास इंतजाम​

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 नवंबर को होने वाले इस भव्य समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच अनंत सिंह ने ऐसा ऐलान किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने […]

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। 25 नवंबर को होने वाले इस भव्य समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच अनंत सिंह ने ऐसा ऐलान किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने पूरे बिहार के लोगों को बेटी की शादी में शामिल होने का खुला न्योता दिया है। अनंत सिंह ने साफ कहा कि जिन लोगों तक शादी का निमंत्रण कार्ड नहीं पहुंच पाया है, उन्हें भी आने से कोई नहीं रोकेगा। उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, ”कोई सिनेमा का टिकट नहीं है कि टिकट पर खाना मिलेगा। कार्ड रहे या नहीं रहे, बात बराबर है। जो आएगा, उसका सम्मान होगा। जनता भगवान है।” उनके इस बयान के बाद शादी को लेकर लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई है। परिवार की ओर से मेहमानों के स्वागत के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं।

बारिश ने बढ़ाई परेशानी, अब मौसम साफ होने से मिली राहत

शिवांगी की शादी से पहले लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश ने आयोजन की तैयारियों को प्रभावित किया था। पटना के नदवां स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव में बनाए गए पंडाल और मैदान में पानी भर गया था। कीचड़ के कारण मेहमानों के आनेजाने और घुड़दौड़ के आयोजन में परेशानी की आशंका पैदा हो गई थी। हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए बनाए गए हेलीपैड पर भी पानी जमा होने की खबर थी। हालांकि सोमवार को धूप निकलने के बाद आयोजकों ने राहत की सांस ली। अनंत सिंह ने आयोजन स्थल का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया है कि बारिश के बावजूद घुड़दौड़ और कलाकारों के कार्यक्रम रद्द नहीं होंगे। जरूरत पड़ने पर मैदान में बालू डलवाया जाएगा, ताकि आयोजन तय समय पर हो सके।

25 बीघे में आयोजन, चार लाख मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा पकवान

अनंत सिंह ने बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए करीब 25 बीघे जमीन पर भव्य इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है कि समारोह में लगभग चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है। मेहमानों के लिए 150 से अधिक तरह के व्यंजन तैयार किए जाएंगे। शादी का एक बड़ा आकर्षण घुड़दौड़ भी होगी। इसमें पहले स्थान पर आने वाले विजेता को महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर रहने वाले को बुलेट और तीसरे स्थान के प्रतिभागी को स्कूटी देने की तैयारी है। शिवांगी की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ होगी। इससे पहले 23 नवंबर को हल्दी और 24 नवंबर को मेहंदीसंगीत का कार्यक्रम रखा गया है। खास बात यह भी है कि इसी दिन अनंत सिंह के बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी होगा। शादी में राजनीतिक और फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY