सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पाकिस्तान से हार के बाद भारत के सामने बड़ी चुनौती, UAE को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी टीम​ | Panchayat 5 Trailer: फुलेरा में फिर लौटा हंगामा, पंचायत 5 में राजनीति के साथ दिखेगा प्यार का नया रंग​ | MS Dhoni के IPL संन्यास पर Ishan Kishan ने की तारीफ, बताया युवाओं की प्रेरणा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

WhatsApp Web Security Alert: ऑफिस में WhatsApp Web चलाते हैं? हो जाएं सावधान! साइबर यूनिट ने जारी किया अलर्ट, डेटा लीक और फ्रॉड का खतरा बढ़ा​

WhatsApp Web Security Alert: अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे या किसी दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।  केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने WhatsApp Web यूजर्स के लिए सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कंप्यूटर या लैपटॉप पर […]

WhatsApp Web Security Alert: अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे या किसी दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने WhatsApp Web यूजर्स के लिए सुरक्षा संबंधी चेतावनी जारी की है। इसमें बताया गया है कि कंप्यूटर या लैपटॉप पर WhatsApp Web लॉगइन छोड़ना आपकी निजी जानकारी के लिए खतरा बन सकता है।

साइबर यूनिट की एडवाइजरी के मुताबिक, कई लोग कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करने के बाद बिना लॉगआउट किए चले जाते हैं। ऐसी स्थिति में कंप्यूटर तक पहुंच रखने वाला कोई दूसरा व्यक्ति उनकी निजी चैट, फोटो, दस्तावेज और अन्य संवेदनशील जानकारी देख सकता है।

खासकर ऑफिस, साइबर कैफे और साझा कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गोपनीय जानकारी शेयर करने से बचें

एडवाइजरी में सरकारी कामकाज, ऑफिस से संबंधित दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां WhatsApp Web पर साझा करने से बचने की सलाह दी गई है।

साइबर अपराधी अनधिकृत तरीके से ऐसी जानकारी हासिल करके उसका दुरुपयोग कर सकते हैं। इससे आर्थिक नुकसान और पहचान के गलत इस्तेमाल का खतरा भी बढ़ सकता है।

साइबर फ्रॉड का बन सकते हैं शिकार

WhatsApp Web का सक्रिय सत्र किसी अनधिकृत व्यक्ति की पहुंच में आने पर वह अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसके जरिए यूजर के परिचितों को फर्जी मैसेज भेजने, पैसे मांगने या निजी जानकारी हासिल करने जैसी धोखाधड़ी की कोशिश की जा सकती है।

इस्तेमाल के समय सतर्कता जरूरी

साइबर सुरक्षा के लिहाज से WhatsApp Web का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बेहद जरूरी है। केवल लॉगइन रहने से अपने आप डेटा लीक नहीं होता, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति को सक्रिय सत्र तक पहुंच मिलने पर गोपनीय जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

सुरक्षित रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद हमेशा लॉगआउट करें।
ऑफिस या साइबर कैफे के कंप्यूटर पर अकाउंट खुला न छोड़ें।
मोबाइल में Linked Devices की नियमित जांच करें।
किसी अनजान डिवाइस पर अकाउंट लॉगइन मिले तो तुरंत लॉगआउट करें।
वित्तीय और सरकारी दस्तावेज साझा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY