सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लंदन के बाजार से आपके ज्वेलरी बिल तक, भारत में रोज कैसे तय होते हैं सोने के दाम?​ | Bigg Boss 20 से बाहर हुए Manish Goel, पैर में चोट के कारण छोड़ा शो, टॉप 10 कंटेस्टेंट की सूची तय​ | चीनी महंगी होगी या मिलेगी राहत? सरकार बदलेगी प्रोडक्शन का हिसाब रखने का तरीका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

धीरेंद्र शास्त्री को कंस बताने वाली झांकी पर बवाल, मथुरा DM को ज्ञापन; क्या है मामला?​

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को को लेकर मथुरा में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. अब उन्हें एक झांकी में कंस के रूप में दिखाए जाने पर विवाद गहरा गया है. इसमें कंस रूप में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पिटाई का दृष्य दिखाया गया था. इस संबंध में उनके […]

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को को लेकर मथुरा में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. अब उन्हें एक झांकी में कंस के रूप में दिखाए जाने पर विवाद गहरा गया है. इसमें कंस रूप में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भगवान श्रीकृष्ण द्वारा पिटाई का दृष्य दिखाया गया था. इस संबंध में उनके शिष्य मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ऐसी झांकी निकालने वालेां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

बता दें कि हाल ही में मथुरा में कंस वध मेले का आयोजन किया गया था. इस दौरान माथुर चतुर्वेद परिषद की ओर से झांकी निकाली गई थी. इसी में से एक झांकी धीरेंद्र शास्त्री की थी, जिसमें उन्हें कंस के रूप में दर्शाया गया था. माना जा रहा है कि यह झांकी धीरेंद्र शास्त्री के विरोध के तौर पर पेश की गई थी. इस विरोध के पीछे भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी को जिम्मेदार माना जा रहा है.

सफाई देने के बाद भी है विवाद

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने उस बयान के लिए कई बार सार्वजनिक तौर पर माफी मांग चुके हैं. हालांकि अभी दो दिन पहले वृंदावन पहुंचकर एकबार फिर भगवान कृष्ण को टेढ़ामेढ़ा कहा था. इसके ठीक बाद कंस वध मेले में इस तरह की झांकी का प्रदर्शन किया गया. हालांकि इस झांकी पर बवाल शुरू हो गया है. धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों ने डीएम और एसएसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

डीएम से मिलने पहुंचे रोहित रिछारिया

इस झांकी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आचार्य रोहित रिछारिया ने डीएम और एसएसपी को शिकायत दी है. इस दौरान उनके साथ संपूर्ण बागेश्वर धाम शिष्य मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे. आरोप है कि माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वाधान में कंस वध मेला में झांकी निकाली गई थी. आचार्य रिछारिया के मुताबिक इस झांकी के जरिए नफरत फैलाने, घृणा का भाव पैदा करने, आस्था को खत्म करने और समाज में विद्वेष की भावना पैदा करने व सनातन धर्म को हानि पहुंचाने की कोशिश की गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY