सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
6 साल बाद टूटा Sapna Choudhary और Veer Sahu का रिश्ता! दर्द बयां करते हुए बोलीं- ‘प्यार आत्मा से जुड़ा होता है, लेकिन…’​ | अयोध्या-जनकपुर ट्रेन पर सियासत, न्योता नहीं मिलने पर भड़के सपा सांसद अवधेश प्रसाद, कहा- रामभक्तों का अपमान​ | 1 लाख रुपये के पर्सनल लोन पर हर महीने कितनी कटेगी किस्त? समझें 10% से 15% ब्याज का पूरा गणित​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

अब नहीं चलेगा सोने में मिलावट का खेल! इन मॉर्डन मशीनों से चल जाएगा पता, सोना असली है या नकली​

सोने की कीमतें लगातार कम ज्यादा हो रही हैं. ऐसे में लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा सोने के गहने खरीदने में लगा रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक बड़ा खतरा सामने आया है. जिस सोने को आप शुद्ध जानकर खरीद रहे हैं, उसमें वजन बढ़ाने के लिए दूसरी धातु मिली हो सकती है! सोने […]

सोने की कीमतें लगातार कम ज्यादा हो रही हैं. ऐसे में लोग अपनी बचत का बड़ा हिस्सा सोने के गहने खरीदने में लगा रहे हैं. लेकिन इसी बीच एक बड़ा खतरा सामने आया है. जिस सोने को आप शुद्ध जानकर खरीद रहे हैं, उसमें वजन बढ़ाने के लिए दूसरी धातु मिली हो सकती है! सोने के मार्केट में इन दिनों यह डर काफी लोगों को सता रहा है. देश में सोने की शुद्धता और हॉलमार्किंग व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल उठे हैं. साथ ही सोने में रेनियम पाउडर मिलाकर उसका वजन बढ़ाने का मामला भी सामने आया है.

सराफा बाजार में रेनियम पाउडर मिलाकर सोने का वजन बढ़ाने के मामला सामने आने के बाद सोना खरीदने वालों की चिंता बढ़ गई है. चौंकाने वाली बात है कि अभी तक जो मशीनें मिलावट पकड़ने के लिए इस्तेमाल हो रही थीं, वो रेडियम पाउडर वाली मिलावट को पकड़ ही नहीं पा रही हैं. लेकिन राहत की बात यह है कि अब ज्वेलर्स ऐसी मॉर्डन मशीनें मंगाने की तैयारी कर रहे हैं, जो सोने में रेनियम समेत 22 दूसरी धातुओं की पहचान आसानी से कर सकेंगी. इन मशीनों की कीमत 30 लाख रुपये से ज्यादा है.

सोने के साथ क्यों मिलाया जा रहा रेनियम?

कूचा महाजनी के थोक बुलियन कारोबारी और ऑल बुलियन व ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल के अनुसार सोना 1064 डिग्री सेल्सियस पर पिघलाया जाता है, वहीं रेनियम को पिघलने के लिए लगभग 3200 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है. सोना और रेनियम के गलनांक में काफी अंतर होने के कारण रेनियम सोने में पूरी तरह नहीं मिक्स हो पाता है. इसके छोटेछोटे हिस्से गहने के अलगअलग स्थानों पर रह सकते हैं.

अभी सोने की शुद्धता चेक करने वाली मशीनों में एक बारीक पिन लगी होती है. यह पिन गहने के जिस हिस्से को छूती है, मशीन उसी जगह की जांच करती है. ऐसे में अगर पिन रेनियम वाले हिस्से तक नहीं पहुंची तो मशीन मिलावट को नहीं जान पाती है. यही कारण है कि पुरानी तकनीक पर आधारित जांच को पूरी तरह भरोसेमंद नहीं माना जा रहा है.

8 साल पहले भी सामने आया था मामला

सोनाकारोबारियों का मानना है कि सोने में रेनियम मिलावट का मामला नया नहीं है. लगभग 8 साल पहले भी इस तरह की मिलावट का मामला सामने आया था. उस समय पुलिस से शिकायत भी की गई थी. लेकिन कारोबारियों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई और जरूरी रोकथाम के कमी के कारण ऐसे कामों पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाया है.

अग्नि परीक्षण से पता चलती है असली शुद्धता

बताते हैं कि मिलावट का शक होने पर बड़े बुलियन कारोबारी फायर असेइंग यानी अग्नि परीक्षण कराते हैं. इस प्रोसेस में सोने को विशेष रसायनों के साथ उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है. इससे दूसरी धातुओं को अलग करने में सहायता मिलती है. इसके बाद सोने की वास्तविक मात्रा और शुद्धता का पता लगाया जा सकता है.

30 लाख रुपये से ज्यादा है मशीन की कीमत

दरीबा कलां ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव मनीष वर्मा के अनुसार जर्मनी में बनी नई मशीनें रेनियम के साथ ही टंगस्टन, इरिडियम, रूथेनियम और ऑस्मियम समेत 22 तरह की धातुओं की पहचान की जा सकती है. इनकी कीमत 30 लाख रुपये से भी ज्यादा है. महंगी होने के कारण इन्हें विदेश से भारत लाना मुश्किल है. अभी दिल्ली में चुनिंदा बड़े ज्वेलर्स के पास ही ऐसी मशीनें हैं. कारोबारियों को उम्मीद है कि इनकी उपलब्धता बढ़ने से मिलावट की पहचान आसान होगी.

GJC ने बीआईएस को किया सतर्क

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद यानी GJC ने भी इस मामले में भारतीय मानक ब्यूरो BIS को सावधान किया है. परिषद के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है और BIS इस मामले को गंभीरता से ले रहा है. उन्होंने खरीदारों से BIS केयर ऐप पर हॉलमार्क की जानकारी जांचने और खरीदारी के समय जीएसटी वाला बिल लेने की अपील की. किसी तरह की मिलावट या धोखाधड़ी का मामला सामने आने पर जीजेसी या बीआईएस में शिकायत भी की जा सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY