Asia Power Index 2026: एशिया में भारत की ताकत और प्रभाव बढ़ा है। ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत को तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बताया गया है। भारत ने रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। खास बात यह है कि इस बार भारत का पावर स्कोर भी बढ़ा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया का दूसरा सबसे प्रभावशाली नेता बताया गया है।

भारत का पावर स्कोर बढ़ा
लोवी इंस्टीट्यूट की सालाना रैंकिंग में भारत का पावर स्कोर 2025 के 40 अंकों से बढ़कर 2026 में 40.5 हो गया है। भारत इस सूची में तीसरे स्थान पर है। वहीं, जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। अमेरिका और चीन पहले और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
एशिया में बढ़ा भारत का प्रभाव
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आर्थिक क्षमता में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन एशिया में उसका प्रभाव बढ़ा है। साल 2026 में अर्थव्यवस्था और कूटनीति के मोर्चे पर भारत का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। इसके बावजूद क्षेत्र में भारत की स्थिति मजबूत हुई है।
दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता बने PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व के मूल्यांकन में सुधार हुआ है। उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाई है और अब एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता बन गए हैं। इस सूची में उनसे आगे केवल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हैं। भारत की कूटनीति को भी सफल माना गया है और इस मामले में नई दिल्ली को 70.3 अंक मिले हैं।
अमेरिका और चीन के बीच घटा अंतर
रैंकिंग में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। साल 2025 में अमेरिका का स्कोर 80.4 और चीन का 73.7 था। इस बार दोनों देशों के बीच अंतर घटकर 5.3 अंक रह गया है। 2018 में इंडेक्स शुरू होने के बाद यह दोनों के बीच सबसे कम अंतर है।
भारत और चीन की ताकत में कितना अंतर?
भारत भले ही तीसरे स्थान पर है, लेकिन चीन से उसकी ताकत में बड़ा अंतर को शामिल किया गया है। इनकी ताकत का आकलन 8 अलगअलग पैमानों पर किया गया है।