रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बताया ‘हताश बिल्ली’​ | Pakistan Minister India Visit: सिंधु जल संधि पर सवाल सुन भड़के मुसादिक मलिक, बोले- 300 बार पूछें या 500 बार, जवाब यही रहेगा​ | UP चुनाव 2027: आजम खान के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Air Attack Mock Drill: उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में बजा हवाई हमले का सायरन, 10 मिनट रहा ब्लैकआउट, सीएम योगी बोले- संकट आने पर कुआं नहीं खोदते​

: में रविवार को युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की गई। शाम 6 बजे हवाई हमले के सायरन बजाए गए और 10 मिनट के लिए बिजली बंद कर दी गई। इस दौरान अलगअलग जगहों पर […]

: में रविवार को युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की गई। शाम 6 बजे हवाई हमले के सायरन बजाए गए और 10 मिनट के लिए बिजली बंद कर दी गई। इस दौरान अलगअलग जगहों पर बमबारी, आग लगने, इमारतों में लोगों के फंसने और भगदड़ जैसे हालात बनाकर राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

पुलिस लाइन में बजा सायरन, सीएम योगी ने देखा ब्लैकआउट का अभ्यास

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ‘एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए हवाई हमले,… pic.twitter.com/p2BauQ0n1U

— Bansal News Official November 22, 2026

सीएम योगी ने देखी ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज देखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब संकट आता है, तब कुआं नहीं खोदा जाता। प्यास लगने से पहले ही हमारी तैयारी होनी चाहिए, ताकि जनधन के नुकसान को रोका जा सके।

CM योगी बोले जब संकट आए तब कुआं नहीं खोदा जाता

ने कहा कि जब संकट आए तब कुआं नहीं खोदा जाता। प्यास लगने से पहले ही हमारी तैयारी होनी चाहिए, ताकि जनधन के नुकसान को रोका जा सके। किसी भी संकट से निपटने के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी है। आपदा या युद्ध जैसी स्थिति आने के बाद तैयारी शुरू करने का कोई फायदा नहीं होता। इसलिए समय रहते सभी जरूरी इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल का मकसद यह परखना है कि संकट के समय अलगअलग विभाग कितनी तेजी से काम करते हैं और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए कितने तैयार हैं।

लखनऊ में घर में आग लगने का सीन बनाया

पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान एक घर में आग लगने का सीन तैयार किया गया। इसमें दिखाया गया कि आग लगने के बाद एक व्यक्ति घर के अंदर फंस गया है। फायर सूट पहने जवान ने घर के अंदर जाकर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। जवान ने उसे अपने कंधे पर उठाया और रेस्क्यू किया। इसके जरिए आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की तैयारियों को परखा गया।

कौशांबी में बिल्डिंग में आग लगने का अभ्यास

कौशांबी में एक बिल्डिंग में आग लगने की स्थिति दिखाई गई। इस दौरान राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में यह दिखाया गया कि इमारत में आग लगने और लोगों के फंसने पर बचाव दल किस तरह मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकाल सकते हैं।

पीलीभीत में धमाकों के बाद हुआ ब्लैकआउट

पीलीभीत में तेज धमाकों की आवाज के बाद ब्लैकआउट किया गया। इसके जरिए हवाई हमले जैसी स्थिति में लोगों और प्रशासन की तैयारियों को परखा गया। वहीं, सहारनपुर में भगदड़ मचने का सीन बनाया गया। इस दौरान कई लोगों को घायल दिखाया गया। वे मदद के लिए ‘बचाओबचाओ’ चिल्लाते रहे। इसके बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों की मदद करने का अभ्यास किया।

ये खबर भी पढ़ें: 

पुलिस से लेकर NDRF तक की टीमें रहीं शामिल

इस मॉक ड्रिल में कई सरकारी विभागों और राहत एजेंसियों ने हिस्सा लिया। इसमें पुलिस, सिविल डिफेंस, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स , स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स , फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल हुईं। सभी टीमों ने मिलकर अलगअलग आपातकालीन स्थितियों में राहत और बचाव कार्य करने का अभ्यास किया। इस पूरी एक्सरसाइज के जरिए यह परखा गया कि हवाई हमले या युद्ध जैसी स्थिति में लोगों को सुरक्षित रखने और घायलों तक जल्द मदद पहुंचाने के लिए विभाग कितने तैयार हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY