रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बताया ‘हताश बिल्ली’​ | Pakistan Minister India Visit: सिंधु जल संधि पर सवाल सुन भड़के मुसादिक मलिक, बोले- 300 बार पूछें या 500 बार, जवाब यही रहेगा​ | UP चुनाव 2027: आजम खान के बयान पर सियासी संग्राम, AIMIM ने बंटवाई हैदराबादी बिरयानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जालौन में गैस सिलेंडर विस्फोट, 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे, 19 की हालत गंभीर​

जालौन जिले के उरई स्थित शांतिनगर मोहल्ले में रविवार शाम घरेलू गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने पर 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलस गए. पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रविवार […]

जालौन जिले के उरई स्थित शांतिनगर मोहल्ले में रविवार शाम घरेलू गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट होने पर 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलस गए. पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे शांतिनगर में पार्षद माता प्रसाद के आवास पर घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई.

13 बच्चों समेत 23 लोग झुलसे

सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि परिवार के सदस्य और आसपास मौजूद लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आकर 13 बच्चों समेत 23 लोग झुलस गए. सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर

पुलिस सूत्रों के अनुसार गंभीर रूप से झुलसे 19 लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई में बर्न वार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण एंबुलेंस से झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जबकि चार घायलों का उपचार जिला अस्पताल उरई के बर्न वार्ड में किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

प्रशासन की कार्रवाई

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि सिलेंडर में आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY