हुंडई ने अपनी लोकप्रिय सेडान Elantra की आठवीं जनरेशन से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इसे 2026 लॉस एंजिल्स ऑटो शो में पेश किया है. नई Hyundai Elantra का डिजाइन पहले से ज्यादा स्पोर्टी और दमदार बनाया गया है. साथ ही कार की लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस भी बढ़ाया गया है, जिससे अंदर बैठने वालों को ज्यादा जगह मिलेगी. कंपनी इसे अमेरिकी बाजार में पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन के ऑप्शन के साथ उतारेगी. पेट्रोल मॉडल 2027 और हाइब्रिड मॉडल 2028 मॉडल ईयर के तहत आएगा.

पहले से ज्यादा मस्कुलर हुआ डिजाइन
नई को कंपनी की Art of Steel डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है. इसके फ्रंट में नई ग्रिल और HEdge लाइटिंग दी गई है. पतली हेडलाइट्स, उभरे हुए व्हील आर्च और बॉडी पर बनी शार्प लाइन्स इसे पहले से ज्यादा शानदार बनाती हैं. साइड में लंबा बोनट, खास डिजाइन वाले मिरर और बॉडी के साथ फ्लश रहने वाले डोर हैंडल मिलते हैं. पीछे की तरफ वर्टिकल लाइट्स दी गई हैं, जो कार को अलग पहचान देती हैं.
साइज बढ़ने से केबिन में मिलेगी ज्यादा जगह
नई Elantra की लंबाई 4,795 mm, चौड़ाई 1,854 mm और ऊंचाई 1,425 mm है. इसका व्हीलबेस 2,751 mm रखा गया है. पुराने मॉडल के मुकाबले यह 86 mm लंबी और 30 mm चौड़ी है. व्हीलबेस भी 30 mm बढ़ा है. पीछे बैठने वाले यात्रियों को 993 mm लेगरूम और 958 mm हेडरूम मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें कुछ मिडसाइज कारों जितनी जगह मिलती है.
केबिन में मिलेगी 12.9 इंच की बड़ी स्क्रीन
नई Hyundai Elantra का इंटीरियर भी पूरी तरह बदला गया है. इसमें ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.कार में 12.9 इंच की फुल HD टचस्क्रीन मिलेगी, जो Android Automotive OS पर आधारित Pleos Connect सिस्टम के साथ आएगी. इसमें OTA अपडेट, ऐप डाउनलोड करने की सुविधा और Gleo AI वॉयस असिस्टेंट मिलेगा.
इसके अलावा Bang & Olufsen ऑडियो सिस्टम, Digital Key 2, दो वायरलेस चार्जिंग पैड और 100W USBC पोर्ट जैसे फीचर्स भी उपलब्ध होंगे. जरूरी कामों के लिए फिजिकल बटन भी रखे गए हैं.
पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन का मिलेगा ऑप्शन
नई Elantra के पेट्रोल मॉडल में 2.0 लीटर का चारसिलेंडर इंजन मिलेगा, जो लगभग 145 bhp की पावर और 179 Nm टॉर्क देगा. इसके साथ IVT गियरबॉक्स मिलेगा. कंपनी लगभग 14.9 kmpl माइलेज का लक्ष्य रख रही है.
वहीं, हाइब्रिड मॉडल में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी. दोनों मिलकर करीब 153 bhp की पावर देंगे. इसमें 1.49 kWh की बैटरी और 6स्पीड डुअलक्लच गियरबॉक्स मिलेगा. कंपनी का टारगेट लगभग 22.5 kmpl माइलेज हासिल करना है. हाइब्रिड मॉडल में Smart Regenerative Braking 3.0 और Stay Mode भी मिलेगा. Stay Mode की मदद से कार खड़ी होने पर पेट्रोल इंजन चालू किए बिना कुछ केबिन फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकेंगे.
सेफ्टी फीचर्स और लॉन्च की जानकारी
सेफ्टी के लिए नई Elantra में Hyundai SmartSense तकनीक मिलेगी. इसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, ब्लाइंडस्पॉट अलर्ट, लेन कीपिंग असिस्ट और सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे. हालांकि, अलगअलग वैरिएंट में फीचर्स बदल सकते हैं.