: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यश भारती सम्मान को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एक बार फिर यश भारती सम्मान दिया जाएगा। इसके साथ ही सम्मान पाने वाले लोगों को मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि भी बढ़ाई जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व में यश भारती सम्मान पाने वालों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। उनकी सरकार बनने पर इस राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “हम नेता जी की रिवायत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। अखिलेश यादव के इस ऐलान को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की सांस्कृतिक और सम्मान से जुड़ी घोषणा के तौर पर देखा जा रहा है।
क्या है यश भारती सम्मान?
यश भारती सम्मान की शुरुआत उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई थी। यह सम्मान साहित्य, कला, संस्कृति, संगीत, खेल और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को दिया जाता था। इसके साथ सम्मानित लोगों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती थी। अखिलेश यादव के ताजा ऐलान के मुताबिक, सपा की सरकार बनने पर यह सम्मान दोबारा शुरू किया जाएगा और इसके साथ मिलने वाली आर्थिक सहायता 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये की जाएगी।
ये भी पढ़ें: