शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
शीघ्र विवाह के लिए 25 नवंबर से रखें मां कात्यायनी व्रत, यह है पूरी पूजा विधि​ | Asaduddin Owaisi Guard of Honour: जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पुलिस की बड़ी गलती से हड़कंप​ | खुशी-खुशी हुआ जयमाल, फिर क्यों भड़की दुल्हन? फिरोजाबाद में शादी से इनकार कर लाल जोड़े में पहुंची थाने​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Parenting Tips: बच्चे की मालिश नहलाने से पहले करें या बाद में? एक्सपर्ट ने बताया सही समय, इन गलतियों से बचें!​

: छोटे बच्चों की देखभाल में मालिश का अपना एक खास महत्व है। घर के बड़ेबुजुर्ग अक्सर बच्चों की तेल से मालिश करने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि इससे बच्चे को आराम मिलता है और उसे बेहतर महसूस होता है। लेकिन जब बात मालिश के सही समय की आती है, तो पेरेंट्स […]

: छोटे बच्चों की देखभाल में मालिश का अपना एक खास महत्व है। घर के बड़ेबुजुर्ग अक्सर बच्चों की तेल से मालिश करने की सलाह देते हैं। माना जाता है कि इससे बच्चे को आराम मिलता है और उसे बेहतर महसूस होता है। लेकिन जब बात मालिश के सही समय की आती है, तो पेरेंट्स के मन में एक सवाल जरूर उठता है की बच्चे को नहलाने से पहले मालिश करनी चाहिए या बाद में? अगर आप भी इस सवाल को लेकर उलझन में हैं, तो पेरेंटिंग एक्सपर्ट की बताई ये बातें आपके काम आ सकती हैं।

बच्चे की मालिश नहलाने से कितनी देर पहले करें?

पेरेंटिंग एक्सपर्ट अर्चना मलिक ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि बच्चे की मालिश नहलाने से करीब 30 मिनट पहले करनी चाहिए। यानी पहले बच्चे की मालिश करें और फिर आधे घंटे बाद उसे नहलाएं। हालांकि, मालिश का समय तय करते हुए बच्चे के पेट का भी ध्यान रखना जरूरी है।

दूध पिलाने के तुरंत बाद न करें मालिश

एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर बच्चे ने अभीअभी दूध पिया है या उसका पेट भरा हुआ है, तो तुरंत मालिश करने से बचना चाहिए। इससे बच्चा असहज महसूस कर सकता है। दूध पिलाने के करीब 15 से 20 मिनट बाद ही मालिश करें। अगर बच्चा असहज हो, रो रहा हो या आराम की स्थिति में न हो, तो मालिश को टाल देना बेहतर है।

मालिश के लिए कैसा तेल इस्तेमाल करें?

बच्चे की मालिश के लिए हल्का गुनगुना तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि तेल बहुत गर्म न हो। इस्तेमाल से पहले उसकी गर्माहट जांच लें। बच्चे की त्वचा संवेदनशील होती है, इसलिए ऐसा तेल चुनें जो उसकी स्किन को सूट करे। किसी तरह की जलन या रैश दिखने पर उस तेल का इस्तेमाल बंद कर दें।

मालिश के बाद बच्चे को नहलाना क्यों जरूरी?

एक्सपर्ट की सलाह है कि मालिश के करीब 30 मिनट बाद बच्चे को नहलाया जा सकता है। त्वचा पर लगा अतिरिक्त तेल साफ करना जरूरी है, क्योंकि तेल के साथ धूलमिट्टी और पसीना जमा हो सकता है, जिससे त्वचा पर जलन या रैश की परेशानी हो सकती है। बच्चे को हल्के गुनगुने पानी से नहलाएं और मुलायम तौलिए से थपथपाकर उसकी त्वचा सुखाएं।

ध्यान दें: हर बच्चे की त्वचा और जरूरत अलग होती है। नवजात शिशु की मालिश और नहलाने को लेकर अपने बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह को प्राथमिकता दें। मालिश हमेशा हल्के हाथों से करें और बच्चे की प्रतिक्रिया पर ध्यान दें।

 

ये भी पढ़े:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY