शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फोन कर मांगी माफी, एक्ट्रेस के जवाब ने जीत लिया भाईजान का दिल​ | यमन में सऊदी हमलों से मचा भीषण कोहराम​ | क्या पूरी तरह बंद हो जाएगी SpiceJet? DGCA के नोटिस से बढ़ी टेंशन, आधे पर सिमटा मार्केट शेयर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Diabetes Awareness: आंखों से किडनी तक…टाइप 2 डायबिटीज कई अंगों पर कर सकती है असर, ये संकेत न करें नजरअंदाज​

डायबिटीज को लेकर जब हम बात करते हैं तो आमतौर पर चीजें ब्लड शुगर स्तर, एचबीए 1सी, रिपोर्ट्स, दवाओं और डाइट के इर्दगिर्द घूमती है, लेकिन एक बहुत बड़ी तस्वीर है जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं. टाइप 2 डायबिटीज आपके शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है. इससे आंखों और किडनी […]

डायबिटीज को लेकर जब हम बात करते हैं तो आमतौर पर चीजें ब्लड शुगर स्तर, एचबीए 1सी, रिपोर्ट्स, दवाओं और डाइट के इर्दगिर्द घूमती है, लेकिन एक बहुत बड़ी तस्वीर है जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं. टाइप 2 डायबिटीज आपके शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकती है. इससे आंखों और किडनी से लेकर नसों, पैरों, दिल और यहां तक कि दांतमसूड़ों तक की सेहत पर असर हो सकता है. इसमें से कई दिक्कतें तो चुपचाप शरीर में घर कर लेती हैं.

हम इन जटिलताओं को कैसे पहचानें? हम क्या कर सकते हैं अपने डेली रूटीन में ताकि इन गंभीर समस्याओं से बचा जा सके, क्योंकि डायबिटीज में केवल आपके शुगर स्तर को कंट्रोल में रखना ही काफी नहीं है बल्कि ये भी समझना है कि आपका शरीर आपको क्या बता रहा है. जान लेते हैं कि किन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

तीन एक्सपर्ट्स ने दी राय

डायबिटीज कैसे शरीर को प्रभावित करती है. इस पर विस्तार में समझने के लिए हमने तीन अनुभवी एक्सपर्ट से बात की है.

  1. एसपीजी, पुणे के एमडी मेडिसिन,कंसल्टिंग फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट, डॉ. संजय पी. गांधी.
  2. डॉ. सचिन के. गुप्ता, एमडी मेडिसिन, कंसल्टेंट डायबेटोलॉजिस्ट, कृष्णा डायबिटीज क्लिनिक और एजुकेशनल रिसर्च सेंटर, भोपाल.
  3. डॉ. एसआर अरविंद, एमबीबीएस, डीएनबी जनरल मेडिसिन, एफआरसीपी ग्लासगो, एफडीआरसी, डीएचए डायबेटोलॉजिस्ट और फिजिशियन, डायरेक्टर,डायकॉन हॉस्पिटल, बेंगलुरु.

डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन

डॉ. गांधी ने बताया, डायबिटीज होना असल में सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ना ही नहीं है, बल्कि शरीर में यह हर कोशिका को प्रभावित करती है. सबसे बड़ी रक्त वाहिका जो हृदय से निकलती है, महाधमनी से लेकर सबसे छोटी रक्त वाहिका तक, पैर के आखिरी अंगूठे तक, शरीर के हर हिस्से पर इसका असर पड़ता है. ये कॉम्प्लिकेशन असल में डायबिटीज की पहचान करने से पहले ही शुरू हो जाती हैं. अक्सर हम देखते हैं कि लगभग 30 से 50 प्रतिशत रोगियों को पहले से ही जटिलताओं में से एक होती है. चाहे वह यौन स्वास्थ्य हो, चाहे वह ओरल हेल्थ हो.

डायबिटीज का आंखों पर असर

अगर किसी को डायबिटीज है लेकिन उनकी नजर बिल्कुल सामान्य है. उन्हें कोई असुविधा नहीं है. वे स्पष्ट रूप से देख सकते हैं. 2020 आई साइट, क्या उन्हें अभी भी अपनी आंखों की जांच करवानी चाहिए. इस सवाल के जवाब में डॉ. सचिन कहते हैं कि क्योंकि आप जानते हैं, जब हम टाइप टू डायबिटीज के रोगी को पहली बार देखते हैं. हम उन्हें जांच कराने के लिए कहते हैं. अगर आप मधुमेह से पीड़ित हैं, तो पहली बात यह है कि दवाओं के साथसाथ, डाइट और बाकी चीजों के अलावा आपको डिटेल्ड फंड्स एग्जामिनेशन टेस्ट कराना होगा. ये रेटिनोपैथी का शुरुआती पता लगाने की जांच होती है.

Image:Pexels

ये लक्षण न करें इग्नोर

अगर नजर सामान्य है, कोई समस्या नहीं है तो भी नियमित रूप से और साल में जांच करवाते रहना चाहिए. अगर आपको लक्षण महसूस हों किसी आंख की समस्या के जैसे धुंधलापन या दृष्टि में कमी, कुछ दर्द या कुछ भी संबंधित हो दोहरी दृष्टि से, तो तुरंत आपको अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए.

किडनी को न करें नजरअंदाज

बेंगलुरु के डायकॉन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एसआर अरविंद ने बताया, क्रिएटिनिन रीडिंग नॉर्मल है तो भी इसका मतलब ये नहीं है कि आपकी किडनी पूरी तरह से स्वस्थ है. अगर डायबिटीज है तो आपको टेस्ट जरूर करवाना चाहिए. जैसे एस्टिमेटेड ग्लोमेरुलर फिल्ट्रेशन रेट , जो किडनी फिल्ट्रेशन का पता लगाता है, और यूरिन एल्ब्यूमिनटूक्रिएटिनिन रेश्यो , जो प्रोटीन लीकेज की जांच करता है. आमतौर पर सालाना मॉनिटरिंग जरूरी होती है और अगर कोई भी परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

पैरों में झुनझुनी या घाव

डॉक्टर गांधी ने ये भी कहा कि अगर पैरों में लगातार झुनझुनी बनी रहे, सुन्नपन महसूस हो, त्वचा पर जलन हो तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें. इससे डायबिटिक न्यूरोपैथी हो सकती है. जब शरीर में लंबे समय तक ग्लूकोज का स्तर अधिक रहता है तो इससे नसों को नुकसान होने लगता है. इसके अलावा ये भी ध्यान देना चाहिए कि पैरों में कहीं कट, छाले या छोटेछोटे घाव तो नहीं बने हैं. ऐसे में भी डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY