शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
MP Electricity Meter Testing Report: बिजली मीटर की जांच कैसे कराएं? जानें आवेदन, जरूरी दस्तावेज और शिकायत का तरीका​ | बिजनौर में हाथियों को लगा शराब का चस्का! लाहन पीकर हो रहे बेकाबू… खेतों में मचा रहे तांडव​ | Hanuman 2 Announced | ‘हनुमान 2’ का आधिकारिक ऐलान: ‘द राइज ऑफ वानराज’ में तेजा सज्जा की जगह अब पंजा वैष्णव तेज संभालेंगे कमान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

Dev Deepawali 2026: Kashi Ganga Ghats पर 24 नवंबर को मनेगी Dev Deepawali, होगी भव्य महाआरती​

काशी में देव दीपावली के महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 24 नवंबर 2026 को देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान वाराणसी के गंगा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठते हैं। धार्मिक […]

काशी में देव दीपावली के महापर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस बार 24 नवंबर 2026 को देव दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान वाराणसी के गंगा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठते हैं। धार्मिक मान्यता है कि देव दीपावली के मौके पर देवता स्वर्ग लोक से धरती पर आते हैं और काशी में गंगा के किनारे दीप जलाते हैं। इस अद्भुत और भव्य नजारों को देखने के लिए देशविदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु वाराणसी पहुंचते हैं। बता दें कि देव दीपावली से पहले ही काशी में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 23 नवंबर की रात 11:42 मिनट पर होगी। वहीं अगले दिन यानी की 24 नवंबर 2026 की रात 08:23 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 24 नवंबर 2026 को देव दीपावली का महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 05:08 मिनट से लेकर 07:47 मिनट तक रहेगा। इस दौरान काशी के गंगा घाट पर दीप जलाकर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा।

भव्य दीपोत्सव

इस बार भी देव दीपावली के मौके पर काशी के 84 घाटों पर भव्य दीपोत्सव देखने को मिलेगा। यहां पर करीब 10 लाख से अधिक दीप जलाए जाने की तैयारी है। वहीं गंगा पार रेती पर भी लाखों दीपक जलाएं जाएंगे। दीपों की असंख्य कतारें गंगा की लहरों पर पड़ने वाली रोशनी इस पर्व को और अधिक खास बनाएंगी। दीपोत्सव के साथसाथ घाटों पर लेजर शो और फायर क्रैकर शो भी आयोजित होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को धार्मिक आयोजन के अलावा इन भव्य दृश्यों को भी देखने का मौका मिलेगा।

वहीं देव दीपावली के दौरान काशी के अलगअलग घाटों पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। वहीं कई घाटों पर संगीत के कार्यक्रम और शास्त्रीय नृत्य का भी आयोजन होगा। इससे गंगा घाटों पर धार्मिक माहौल के अलावा सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। वहीं दशाश्वमेध घाट पर इस मौके पर देशभक्ति का माहौल दिखेगा। यहां पर गंगा सेवा निधि की तरफ से अमर जवान ज्योति का राष्ट्रभक्ति से आयोजन होगा।

देव दीपावली के मौके पर काशी के घाटों का नजारा आकर्षण का केंद्र रहता है। गंगा के दोनों किनारों पर जगमगाते दीप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और घाटों पर होने वाली महाआरती इस पर्व को बेहद खास बनाते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY