शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारी पक्षियों का होगा विशेष सर्वे, 3 प्रजातियों के गिद्धों को लगेंगे सैटेलाइट टैग​ | Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत, 180 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, शराब में मेथनॉल मिलने की पुष्टि​ | CM Yogi Mother Last Rites: हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार, चंडीघाट पर 11:30 बजे पूरी होंगी रस्में, कई बड़े नेता होंगे शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CM Yogi Mother Last Rites: हरिद्वार में आज होगा सीएम योगी की मां का अंतिम संस्कार, चंडीघाट पर 11:30 बजे पूरी होंगी रस्में, कई बड़े नेता होंगे शामिल​

: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर किया जाएगा। सुबह करीब 11:30 बजे होने वाली अंत्येष्टि में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। मां की अंतिम विदाई और अन्य पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]

: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार आज शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट पर किया जाएगा। सुबह करीब 11:30 बजे होने वाली अंत्येष्टि में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। मां की अंतिम विदाई और अन्य पारिवारिक रस्में पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौटेंगे, जहां शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5:30 बजे से 6:45 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में उनकी भागीदारी प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के दौरान मिली थी मां के निधन की खबर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपनी मां के निधन की सूचना मिली थी। उस समय वह चंपा देवी पार्क में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लाभार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाने थे।

रवि किशन को सबसे पहले मिली थी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी सांसद रवि किशन को सबसे पहले सावित्री देवी के निधन की खबर मिली थी। उन्होंने इसकी सूचना उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार और पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को दी। करीब 61 मिनट तक अपना संबोधन पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री मंच के पीछे पहुंचे, जहां अवनीश अवस्थी ने उन्हें मां के निधन की जानकारी दी। मां के निधन की खबर सुनकर कुछ पल के लिए मुख्यमंत्री भावुक नजर आए, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला और कार्यक्रम को पूरा किया। इसके बाद उन्होंने युवा लाभार्थियों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह गोरखनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें:

91 साल की उम्र में हुआ सावित्री देवी का निधन

सावित्री देवी का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया था। वह 91 वर्ष की थीं। गांव के लोगों के अनुसार, लंबे समय से बीमार चल रहीं सावित्री देवी ने सुबह करीब 10:45 बजे अंतिम सांस ली। मां के निधन की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मां के पार्थिव शरीर के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित हुई शोक सभा

सावित्री देवी के निधन पर गोरखनाथ मंदिर परिवार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े सदस्यों ने शुक्रवार को मंदिर परिसर में शोक सभा आयोजित की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य रामजनम सिंह ने परिषद और उससे जुड़ी संस्थाओं की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY