शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Traffic Diversion: PM मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान​ | दुनिया में अनाज की कमी नहीं… अमेरिका-ईरान जंग के बाद भी क्यों नहीं बढ़े खाने के दाम?​ | कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारी पक्षियों का होगा विशेष सर्वे, 3 प्रजातियों के गिद्धों को लगेंगे सैटेलाइट टैग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Palwal Crime News: खेत में खून से लथपथ मिला बॉडीबिल्डर का शव, सीने में लगी थी गोली; पास पड़ा था देसी कट्टा​

Palwal News: हरियाणा के पलवल में एक बॉडीबिल्डर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महेश चौहान का शव खेतों में बने एक कमरे के पास खून से लथपथ हालत में मिला. उनके सीने में गोली लगी हुई थी. महेश बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में जानापहचाना नाम थे. उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा […]

Palwal News: हरियाणा के पलवल में एक बॉडीबिल्डर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. महेश चौहान का शव खेतों में बने एक कमरे के पास खून से लथपथ हालत में मिला. उनके सीने में गोली लगी हुई थी. महेश बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में जानापहचाना नाम थे. उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था और मेडल भी जीते थे. उनकी मौत की खबर से परिवार और परिचितों में शोक है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस को शव के पास एक देसी कट्टा और एक खाली कारतूस का खोल मिला. इसके अलावा घटनास्थल के पास खड़ी एक सफेद कार की पिछली सीट पर रखे बैग से पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महेश की मौत गोली लगने से किन परिस्थितियों में हुई. पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

खेत में खून से लथपथ मिला महेश का शव

जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को महेश का छोटा भाई नरेश खेत पर पहुंचा था. वहां खेत में बने कोठड़े के पीछे उसे महेश का शव पड़ा दिखाई दिया. महेश के शरीर से खून निकल रहा था और उनके सीने में गोली लगी हुई थी. भाई ने जब पास जाकर देखा तो महेश की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को घटना की जानकारी दी.

डायल112 पर कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल112 के जरिए पुलिस को बुलाया गया. हसनपुर थाने से एएसआई लाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के इलाके की जांच की. इसके बाद घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए, ताकि मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके.

शव के पास पड़ा मिला देसी कट्टा

पुलिस को महेश के शव के पास एक देसी कट्टा और एक खाली कारतूस का खोल मिला. शुरुआती जांच में सामने आया कि गोली इसी हथियार से चलाई गई हो सकती है. पुलिस ने कट्टे और खाली खोल को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया. घटनास्थल के पास एक सफेद रंग की कार भी खड़ी मिली. पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसकी पिछली सीट पर रखे बैग से पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए. पुलिस ने इन कारतूसों को भी कब्जे में ले लिया है.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस और परिजन महेश को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया. पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है.

3 भाइयों में दूसरे नंबर पर थे महेश

परिवार के मुताबिक, महेश चौहान तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. उनके मातापिता की पहले ही मौत हो चुकी है. महेश शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं. उनका एक बेटा और एक बेटी है. घटना के समय उनकी पत्नी मायके में थी. परिजनों ने बताया कि महेश भिवाड़ी के एक जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करते थे. वह युवाओं को बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस की ट्रेनिंग देते थे. बुधवार को भी वह घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. इसके बाद खेतों में उनका शव मिलने की खबर आई.

हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से जांच

हसनपुर थाना प्रभारी विजयपाल के मुताबिक, पुलिस इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से कर रही है. घटनास्थल से देसी कट्टा और चला हुआ कारतूस का खोल मिला है. वहीं पास खड़ी कार से पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं. फिलहाल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY