शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Traffic Diversion: PM मोदी के दौरे को लेकर लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, दोपहर 12 से रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले पढ़ें रूट प्लान​ | दुनिया में अनाज की कमी नहीं… अमेरिका-ईरान जंग के बाद भी क्यों नहीं बढ़े खाने के दाम?​ | कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारी पक्षियों का होगा विशेष सर्वे, 3 प्रजातियों के गिद्धों को लगेंगे सैटेलाइट टैग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CM Dhami PM Meeting: सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, उत्तराखंड के विकास और कनेक्टिविटी से जुड़े प्रस्तावों पर मांगा सहयोग​

CM Dhami PM Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20 नवंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, सड़क और रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री से सहयोग और मार्गदर्शन मांगा। मुख्यमंत्री ने कुंभ2027, RDSS योजना, चंपावत […]

CM Dhami PM Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 20 नवंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, सड़क और रेल कनेक्टिविटी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री से सहयोग और मार्गदर्शन मांगा। मुख्यमंत्री ने कुंभ2027, RDSS योजना, चंपावत बाईपास और देहरादून रिंग रोड जैसी परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मिले सहयोग पर आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति मिल रही है।

प्रधानमंत्री को भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पाद

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड की लोककला, पारंपरिक विरासत और स्थानीय उत्पादों से जुड़े उपहार भेंट किए। इनमें मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा, शुद्ध शहद, बद्री घी, हर्षिल का राजमा और लाल चावल शामिल रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुंभ2027 की भव्यता और आध्यात्मिक महत्ता को दर्शाने वाली मां गंगा की प्रतिकृति भी प्रधानमंत्री को भेंट की।

कुंभ2027 के लिए 500 करोड़ और कनेक्टिविटी परियोजनाओं पर चर्चा

 

 

मुख्यमंत्री ने कुंभ2027 के सफल आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपए और SASCI के तहत करीब 9,500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने RDSS योजना के तहत स्मार्ट मीटरिंग और बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3,436.08 करोड़ रुपए की स्वीकृति, चारधाम यात्रा के प्रमुख स्थलों पर ATC टावर की व्यवस्था और चंपावत बाईपास के लिए 199 करोड़ रुपए की मंजूरी के लिए भी धन्यवाद दिया।

धामी ने देहरादून रिंग रोड की करीब 1,200 करोड़ रुपए की परियोजना के अलाइनमेंट को मंजूरी देने और देहरादूनमसूरी रोपवे के अध्ययन एवं वन स्वीकृति प्रक्रिया में सहयोग का भी उल्लेख किया।

दिल्लीहल्द्वानी एक्सप्रेसवे और रेल परियोजनाओं की मांग

मुख्यमंत्री ने कुमाऊं क्षेत्र में कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली से हल्द्वानी तक एक्सप्रेसवे बनाने की मंजूरी मांगी। इसके अलावा टनकपुरबागेश्वर रेल लाइन के लिए रोडकमरेल ट्रैक टनल, बागेश्वरकर्णप्रयाग रेल लाइन का सर्वे, हरिद्वारदेहरादून रेल लाइन का दोहरीकरण और ऋषिकेशउत्तरकाशी रेल लाइन के प्रस्ताव पर विचार करने का अनुरोध किया।

उन्होंने टनकपुरबागेश्वर रेल लाइन के अतिरिक्त अलाइनमेंट का फाइनल लोकेशन सर्वे कराने और चिन्यालीसौड़ एयरस्ट्रिप के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिए वित्तीय और तकनीकी सहयोग भी मांगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड जैसे पर्वतीय और सीमित वित्तीय संसाधनों वाले राज्य को EAP Capping से छूट देने का अनुरोध भी किया।

किच्छा में आयुर्वेदिक संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने आयुष मंत्रालय की ओर से प्रस्तावित तीन अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों में से एक की स्थापना ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और शैक्षणिक संस्थानों के विकास में केंद्र सरकार से सहयोग मांगा। ऊर्जा, जल विद्युत, पेयजल परियोजनाओं और आपदा प्रबंधन एवं पुनर्निर्माण कार्यों में भी केंद्र के सहयोग के लिए आभार जताया।

RRTS और ऋषिकेश में यातायात सुधार पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री ने देहरादून से हरिद्वार तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के विस्तार के लिए मेरठमोदिपुरम से हरिद्वार तक फिजिबिलिटी स्टडी कराने का अनुरोध किया। इसके अलावा ऋषिकेश में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए बजरंग सेतु से बैरागी कैंप तक अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से फिजिबिलिटी स्टडी कराने में सहयोग मांगा।

वेडिंग और आध्यात्मिक टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि उत्तराखंड में रामनगर, देहरादून, ऋषिकेश और त्रियुगीनारायण को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा चौपतादुगलबिट्टा, पटवाडांगर और शारदा कॉरिडोर के तहत नए वेडिंग डेस्टिनेशन तैयार करने की पहल की जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी और विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी की हैं।

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन नए आध्यात्मिक आर्थिक क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। इनमें पौड़ी गढ़वाल का बेलकेदार क्षेत्र, टिहरी गढ़वाल का अंजनिसैंण और टिहरी क्षेत्र तथा चंपावत के लोहाघाट और श्यामलाताल को विकसित करने की योजना है।

शीतकालीन यात्रा और साहसिक पर्यटन पर भी जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चारधाम के प्रमुख गद्दी स्थलों से शीतकालीन यात्रा शुरू की गई है। GMVN और KMVN के पर्यटक आवास गृहों में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल 2026 तक 73 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतकालीन यात्रा की, जबकि आदि कैलाश में 73,041 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

राज्य में रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन साइक्लिंग और कयाकिंग जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आदि कैलाश परिक्रमा रन के तहत हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आयोजित की गई है। माणा घाटी में मैराथन प्रस्तावित है। वहीं, टिहरी झील में समएक्रो फेस्टिवल और औली में नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड से स्थानीय उत्पादों को बाजार

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ITBP के साथ हुए समझौते के जरिए 7,255 बकरियों से 2.18 लाख किलोग्राम मांस और 30 टन मछली की आपूर्ति की गई है। वहीं, ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। इस ब्रांड का कारोबार 6.9 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसके 22 ट्रेडमार्क पंजीकृत हैं, जिनमें 11 GI टैग और IPR से जुड़े हैं। स्थानीय उत्पाद अमेजन, ONDC, जियो मार्ट, बिग बास्केट और ब्लिंकिट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बेचे जा रहे हैं।

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी

मुख्यमंत्री ने बताया कि एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड पहले स्थान पर रहा है। सभी जिलों में ‘एक जिलाएक मेला’ आयोजित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में 559 क्लस्टर स्कूल चिह्नित किए गए हैं। इनमें 331 स्कूलों का आकलन किया गया और 93 स्कूलों के लिए स्वीकृतियां जारी की गई हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री को भारत दर्शन शैक्षिक कार्यक्रम की जानकारी भी दी। इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 379 विद्यार्थियों को देश के प्रमुख शैक्षणिक, औद्योगिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संस्थानों का भ्रमण कराया गया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड दर्शन शैक्षिक कार्यक्रम शुरू करने की योजना भी बताई, जिसके जरिए विद्यार्थियों को राज्य के प्रमुख संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।

विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को लेकर जताई प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY