शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP Free Tablet Distribution: गोरखपुर में CM योगी ने 50 हजार छात्रों को बांटे मुफ्त टैबलेट, कहा -‘तकनीक का इस्तेमाल करें, उसे खुद पर हावी न होने दें’​ | राजभर का बीजेपी से 36 का आंकड़ा हुआ… सीटों की लिस्ट शेयर कर अखिलेश बोले- हारते हुए NDA से बाहर निकलने का बहाना​ | मेडिकल साइंस ने हासिल की नई उपलब्धि, धड़कते दिल की 5 रोबोटिक आर्म से हुई सर्जरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

दमदार लुक और शानदार फीचर्स से लैस! नेक्स्ट-जेन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक AWD के साथ Honda Avancier की होगी एंट्री​

होंडा ने अपनी बिल्कुल नई Avancier से पर्दा उठा दिया है. यह एक बड़ी तीनरो वाली हाइब्रिड एसयूवी है, जिसमें कंपनी ने पहली बार अपना नेक्स्टजेनरेशन होंडा हाइब्रिड सिस्टम और DualPower eAWD तकनीक पेश की है. शुरुआती दौर में इस एसयूवी को थाईलैंड, जापान और चीन समेत कई एशियाई बाजारों में उतारा जाएगा. हालांकि, होंडा […]

होंडा ने अपनी बिल्कुल नई Avancier से पर्दा उठा दिया है. यह एक बड़ी तीनरो वाली हाइब्रिड एसयूवी है, जिसमें कंपनी ने पहली बार अपना नेक्स्टजेनरेशन होंडा हाइब्रिड सिस्टम और DualPower eAWD तकनीक पेश की है. शुरुआती दौर में इस एसयूवी को थाईलैंड, जापान और चीन समेत कई एशियाई बाजारों में उतारा जाएगा. हालांकि, होंडा ने अभी तक इसे भारत में लॉन्च करने को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है.

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

होंडा की नई अवेंसियर , फ़ॉक्सवैगन टायरॉन और स्कोडा कोडिएक जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. यह होंडा की पहली प्रोडक्शनस्पेक कार है, जिसमें नया H लोगो दिया गया है. इसमें नया हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है.

कार का डिजाइन

डिज़ाइन की बात करें, तो होंडा अवांसियर में पतली लाइट्स, बोल्ड ग्रिल और स्टाइलिश एयर इनटेक दिया गया है. इसका साइड प्रोफ़ाइल जानापहचाना लगता है, क्योंकि किआ सोरेंटो में भी कुछ ऐसा ही डिज़ाइन देखने को मिला है. ब्लैक अलॉय वील्स और इंटीग्रेटेड रियर स्पॉइलर इसके स्पोर्टी लुक को और बढ़ाते हैं। पीछे की तरफ़ चौकोर Cशेप वाला टेललाइट सेटअप मिलता है. ऐसा ही सेटअप होंडा अल्फ़ा में भी देखने को मिल सकता है.

दमदार फीचर्स से लैस

अंदर डैशबोर्ड पर दो स्क्रीन दी गई हैं, जिनमें बीच वाली स्क्रीन बड़ी है. ज़रूरी कंट्रोल्स इसी में दिए गए हैं. ड्राइव सिलेक्टर अब सेंटर कंसोल के बजाय स्टीयरिंग कॉलम पर दिया गया है. ने दूसरी रो के लिए आम तौर पर मिलने वाले आर्मरेस्ट से बड़ा आर्मरेस्ट, पैनोरमिक सनरूफ़, एम्बिएंट लाइट्स और वॉइस असिस्टेंट भी दिया है. अंदर बैठना और बाहर निकलना आसान बनाने के लिए डोर सिल्स का डायमेंशन भी बेहतर किया गया है. दूसरी रो की सीट्स में हीटिंग और वेंटिलेशन फ़ंक्शन भी मिलते हैं. ऑडियो के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ 12स्पीकर वाला BOSE ऑडियो सिस्टम दिया गया है. कनेक्टेड ऐप के ज़रिए यूज़र्स दूर से भी रियलटाइम 360° व्यू देख सकते हैं.

नया हाइब्रिड सिस्टम मिलता है

यह होंडा का पहला मॉडल है, जिसमें नया हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है. इसमें दो मोटर्स का सेटअप मिलता है, जिनमें एक ट्रैक्शन मोटर और दूसरी जनरेटर मोटर है. नया प्लेटफ़ॉर्म अलगअलग बॉडी स्टाइल वाली गाड़ियों में एक जैसे पार्ट्स इस्तेमाल करने की सुविधा भी देता है. यानी एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर कई कारें बनाई जा सकती हैं. अवेंसियर में eAWD सिस्टम भी दिया गया है, जिसमें हर ऐक्सल पर एक मोटर लगी है. कंपनी 15 मार्च, 2030 तक 15 हाइब्रिड मॉडल्स भी लॉन्च करेगी.

यह भी पढे़ं

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY