शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Akash Deep की New Zealand के खिलाफ दमदार वापसी, Gautam Gambhir के समर्थन को सराहा​ | योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, गोरखपुर से सीधे पैतृक गांव जाएंगे CM, कल होगा अंतिम संस्कार​ | Anthropic का जलवा! IPO से 5,100 कर्मचारी बने करोड़पति, 600 लोगों की दौलत 830 करोड़ के पार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

PUC Certificate New Rules: BS-6 गाड़ियों का PUC अब 3 साल तक वैध! पुराने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्रों की वैलिडिटी तुरंत बदलेगी? जानें नए नियम​

PUC Certificate New Rules 2026: देश के करोड़ों वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की वैधता अवधि में बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर यान नियम, 2026 के तहत नए प्रावधान जारी किए हैं। इन नियमों में वाहनों के उत्सर्जन […]

PUC Certificate New Rules 2026: देश के करोड़ों वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की वैधता अवधि में बड़ा बदलाव किया है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर यान नियम, 2026 के तहत नए प्रावधान जारी किए हैं। इन नियमों में वाहनों के उत्सर्जन मानकों, उम्र और उपयोग के आधार पर प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता तय की गई है। मंत्रालय की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना भारत के राजपत्र में 16 नवंबर 2026 को प्रकाशित हुई। इसके साथ ही नए नियम लागू हो गए हैं।

BS6 निजी वाहनों को मिलेगी सबसे बड़ी राहत

नए नियमों के मुताबिक, BSVI उत्सर्जन मानकों का पालन करने वाले गैरपरिवहन वाहनों को विशेष राहत दी गई है। पहली बार रजिस्ट्रेशन के बाद शुरुआती छह वर्षों तक ऐसे वाहनों का प्रदूषण प्रमाणपत्र हर तीन साल में एक बार बनवाना या नवीनीकृत कराना होगा।

वहीं, छह वर्ष से अधिक और दस वर्ष तक पुराने वाहनों के लिए प्रमाणपत्र की वैधता एक साल निर्धारित की गई है। दस वर्ष से ज्यादा पुराने BSVI गैरपरिवहन वाहनों को हर छह महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी।

देखें नोटिफिकेशन

कमर्शियल वाहनों के लिए अलग व्यवस्था

BSVI श्रेणी के परिवहन यानी व्यावसायिक वाहनों के लिए भी नए नियम निर्धारित किए गए हैं। पहले रजिस्ट्रेशन से छह वर्ष तक के वाहनों को हर दो वर्ष में प्रदूषण प्रमाणपत्र नवीनीकृत कराना होगा।

छह वर्ष से अधिक और दस वर्ष तक पुराने व्यावसायिक वाहनों का PUC एक वर्ष तक वैध रहेगा। दस वर्ष से ज्यादा पुराने वाहनों को हर छह महीने में प्रदूषण जांच करानी होगी।

पुराने BS मानकों वाले वाहनों के लिए क्या बदला?

सरकार ने पुराने उत्सर्जन मानकों पर चलने वाले वाहनों के लिए अपेक्षाकृत कम वैधता अवधि निर्धारित की है। BSI, BSII और BSIII वाहनों का PUC प्रमाणपत्र तीन महीने तक वैध रहेगा, जबकि BSIV श्रेणी के वाहनों के लिए इसकी अवधि छह महीने होगी।

जानिए किस वाहन का PUC कब तक वैध!

वाहन की श्रेणी                 PUC की वैधता 
BSI, BSII और BSIII    3 महीने   
BSIV                             6 महीने    
BSVI गैरपरिवहन, 6 वर्ष तक                 3 साल
BSVI गैरपरिवहन 1 साल
BSVI गैरपरिवहन 6 महीने
BSVI परिवहन 2 साल
BSVI परिवहन 1 साल     
BSVI परिवहन 6 महीने      

पुराने PUC प्रमाणपत्रों पर कब लागू होंगे नियम?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि नए नियम लागू होने से पहले जारी प्रदूषण प्रमाणपत्रों की वैधता तुरंत नहीं बदलेगी। ऐसे प्रमाणपत्रों पर नई अवधि पहली बार नवीनीकरण कराने के बाद ही लागू होगी।

इसके अलावा, प्रमाणपत्र समाप्त होने से पहले के अंतिम दस दिनों के भीतर नवीनीकरण कराने पर नया प्रमाणपत्र पुराने प्रमाणपत्र की समाप्ति तारीख से प्रभावी होगा। लेकिन प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त होने के बाद नवीनीकरण कराने पर उसकी वैधता नवीनीकरण की तारीख से शुरू होगी।

वाहन मालिकों को क्या करना होगा?

वाहन मालिकों को अपने वाहन के BS उत्सर्जन मानक, पहले रजिस्ट्रेशन की तारीख और मौजूदा PUC प्रमाणपत्र की वैधता की जानकारी रखनी होगी। वाहन में वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है और अधिकृत अधिकारी के मांगने पर उसे प्रस्तुत करना होगा।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY