शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
KL Rahul ने वेलिंगटन में अर्धशतक ठोककर रचा इतिहास, महान S. Gavaskar और V. Sehwag भी नहीं बना पाए थे ये रिकॉर्ड​ | Tiger Shroff की नई एक्शन फिल्म Vajra में विलेन बनेंगे Mohit Malik, जापान में होगी फिल्म की शूटिंग​ | कावेरी जल बंटवारे पर कर्नाटक का कड़ा रुख​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

वाहन बीमा खत्म होने पर टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा चालान, SMS अलर्ट पर NHAI का बड़ा बयान​

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वाहन मालिकों को मिल रहे मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल के SMS को लेकर स्थिति साफ कर दी है. प्राधिकरण ने कहा है कि ये मैसेज एक जनजागरूकता अभियान का हिस्सा हैं. इनका मकसद वाहन मालिकों को उनकी बीमा पॉलिसी की एक्सपायरी डेट याद दिलाना और समय पर बीमा रिन्यू कराने के […]

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वाहन मालिकों को मिल रहे मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल के SMS को लेकर स्थिति साफ कर दी है. प्राधिकरण ने कहा है कि ये मैसेज एक जनजागरूकता अभियान का हिस्सा हैं. इनका मकसद वाहन मालिकों को उनकी बीमा पॉलिसी की एक्सपायरी डेट याद दिलाना और समय पर बीमा रिन्यू कराने के लिए प्रोत्साहित करना है.

NHAI ने स्पष्ट किया है कि इन SMS का टोल प्लाजा पर चालान काटने या जुर्माना लगाने से कोई संबंध नहीं है. यानी अगर किसी वाहन मालिक को बीमा खत्म होने या रिन्यू कराने का मैसेज मिलता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि टोल प्लाजा पर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी. प्राधिकरण के मुताबिक, फिलहाल इस पहल की टेस्टिंग की जा रही है. चुनिंदा राष्ट्रीय राजमार्गों का इस्तेमाल करने वाले वाहन मालिकों को ये मैसेज भेजे जा रहे हैं. यह पूरी तरह से जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने वाली पहल है.

वाहन मालिकों को अलर्ट करना है उद्देश्य

NHAI का कहना है कि इन मैसेज का उद्देश्य वाहन मालिकों को उनकी मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी की आखिरी तारीख से पहले अलर्ट करना है, ताकि वे समय पर पॉलिसी रिन्यू करा सकें. इससे वाहन का बीमा लगातार चालू रहेगा और बीमा खत्म होने के कारण होने वाली परेशानियों से बचा जा सकेगा. प्राधिकरण ने बताया कि समय पर बीमा रिन्यू कराने से वाहन मालिक सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी नियमों का पालन कर सकेंगे. NHAI का मानना है कि इस तरह के जागरूकता अभियान से जिम्मेदार वाहन स्वामित्व को बढ़ावा मिलेगा और देश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY