गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बाइक से जा रहा था, ऊपर गिर गया सूखा पेड़, मौके पर इंजीनियर की मौत… 1 महीने पहले हुई थी शादी​ | कैमरन बैनक्रॉफ्ट के खुलासे से हिल गया ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट! पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हर सवाल का जवाब दे चुका हूं​ | बाइक से जा रहा था, ऊपर गिर गया सूखा पेड़, मौके पर इंजीनियर की मौत… 1 महीने पहले हुई थी शादी.​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bangladesh Violence: हिंसा, बम धमाके और लॉकडाउन से दहला बांग्लादेश, शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच बिगड़े हालात​

:  बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने गुरुवार को देशभर में सुबह से शाम तक डॉनटूडस्क लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस बीच कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़, देसी बम धमाकों और पुलिस के साथ हिंसक झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं। […]

:  बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने गुरुवार को देशभर में सुबह से शाम तक डॉनटूडस्क लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस बीच कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़, देसी बम धमाकों और पुलिस के साथ हिंसक झड़पों की घटनाएं सामने आई हैं। गारमेंट फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन ने भी हालात को और तनावपूर्ण बना दिया है। शेख हसीना की संभावित वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच देश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, साल 2024 में हुए छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। इसके बाद वह बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। उनकी सरकार जाने के बाद मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। इस सरकार ने अवामी लीग की राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही जुबो लीग और छात्र लीग जैसे संगठनों पर भी रोक लगा दी गई। करीब दो साल बाद एक बार फिर अवामी लीग के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। पार्टी ने 14 से 19 नवंबर तक पांच दिवसीय विरोध कार्यक्रम शुरू किया है। इसी के तहत गुरुवार को देशव्यापी लॉकडाउन का आह्वान किया गया है।

अवामी लीग ने रखीं 8 मांगें

पार्टी ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल के जरिए आठ मांगें सामने रखी हैं। इनमें अवामी लीग पर लगा प्रतिबंध हटाने, इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल को खत्म करने और कथित तौर पर मनगढ़ंत फैसलों व झूठे मामलों को वापस लेने की मांग शामिल है।

इसके अलावा राजनीतिक बंदियों की रिहाई, जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण और बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को दोबारा शुरू करने की मांग भी की गई है। अवामी लीग ने 14 नवंबर को पर्चे बांटने और दीवारों पर नारे लिखने के साथ विरोध अभियान शुरू किया था। 15 नवंबर को रैलियां निकाली गईं और 16 नवंबर को ज्ञापन सौंपे गए। वहीं, 17 नवंबर को शेख हसीना को एक साल पहले सुनाई गई मौत की सजा के विरोध में ‘ब्लैक डे’ मनाया गया। गुरुवार के लॉकडाउन के दौरान परिवहन सेवाओं, दुकानों, उद्योगों, सरकारी दफ्तरों, बैंकों, अदालतों और स्कूलकॉलेजों को बंद रखने की अपील की गई है। हालांकि, अस्पताल, एंबुलेंस, फार्मेसी, दमकल सेवाओं और मीडिया संस्थानों को इससे छूट दी गई है।

शेख हसीना के गढ़ गोपालगंज में हिंसा

अवामी लीग की गतिविधियों का सबसे ज्यादा असर शेख हसीना के गृह जिले गोपालगंज में देखने को मिल रहा है। रविवार को यहां पार्टी समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान लाठीडंडों और धारदार हथियारों से लैस भीड़ ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के बख्तरबंद वाहन और पुलिस बॉक्स में भी तोड़फोड़ की। इसके अलावा शेख कमल स्टेडियम के पास बने जुलाई मेमोरियल में आग लगा दी गई। अगस्त 2024 से बंद पड़े जिला अवामी लीग कार्यालय को भी दोबारा खोल दिया गया।

‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान बीएनपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के कम से कम सात घरों को निशाना बनाया गया। तुंगीपारा नगरपालिका के बीएनपी अध्यक्ष इमदादुल हक मोल्ला के घर में लूटपाट के बाद आगजनी की गई। हिंसा में एक पुलिस सबइंस्पेक्टर भी घायल हो गया।सोमवार को तुंगीपारा में फिर मार्च निकाला गया। इस दौरान करीब दो साल से बंद पड़े स्थानीय अवामी लीग कार्यालय का ताला तोड़ दिया गया। ‘प्रथम आलो’ के अनुसार, 100 से अधिक कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए और शेख मुजीबुर रहमान के मकबरे तक पहुंचे। वहीं, कोटालीपाड़ा में कुछ समर्थकों ने बीएनपी नेता के स्मारक द्वार को नुकसान पहुंचाया और उसमें आग लगा दी।

थाने पर हमला, आगजनी और हथियार लूटने का आरोप

The banned @albd1971‘s politics of arson and destruction has once again been exposed in Gopalganj. Its activists, using mosque loudspeakers to mobilise, attacked Tungipara Police Station and set it on fire, completely destroying it. They also attacked and torched the homes of BNP… pic.twitter.com/4s6FsYmhj1

— Bangladesh Nationalist PartyBNP November 18, 2026

मंगलवार शाम तुंगीपारा में अवामी लीग और छात्र लीग के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद हालात और बिगड़ गए। बताया जा रहा है कि मस्जिद के लाउडस्पीकर से घोषणा किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ की और इमारत के साथ पुलिस वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ बंदियों को छुड़ाने और पुलिस के हथियार लूटने की भी खबर सामने आई। हिंसा के दौरान गोपालगंज3 के बीएनपी सांसद एसएम जिलानी के घर में भी आग लगा दी गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हमले के दौरान ‘जय बांग्ला’ के नारे सुनाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, थाने में खड़े नौ पुलिस वाहन और 15 मोटरसाइकिलें आग की चपेट में आकर जल गईं। बुधवार को भी गोपालगंजतुंगीपारा रोड पर प्रदर्शन जारी रहे। प्रदर्शनकारियों ने दरांती और कुल्हाड़ियों के साथ मार्च किया। वहीं, छह अलगअलग स्थानों पर पेड़ और बांस डालकर रास्ते बंद कर दिए गए। बाद में तुंगीपारा थाना खाली मिला। वहां कंप्यूटर और फर्नीचर समेत कई सामान क्षतिग्रस्त थे। एक पुलिस अधिकारी ने हथियार लूटे जाने और उनमें से कुछ बरामद किए जाने की पुष्टि की।

देश के कई हिस्सों में बम धमाके, बसों में आगजनी

बांग्लादेश में जारी हिंसा का असर अब गोपालगंज से बाहर भी दिखाई देने लगा है। रिपोर्टों के मुताबिक, 7 से 9 नवंबर के बीच देश के अलगअलग हिस्सों में कम से कम 19 बसों को आग के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा 29 स्थानों पर देसी बम धमाकों की खबरें सामने आईं। नेत्रकोना में हावर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आग लगा दी गई। वहीं, ढाका यूनिवर्सिटी के बिजनेस स्टडीज और आर्ट्स फैकल्टी के आसपास भी देसी बम फटने की घटनाएं हुईं।

लगातार हो रही आगजनी, धमाकों और पुलिस के साथ झड़पों ने बांग्लादेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ अवामी लीग अपने प्रतिबंध के खिलाफ आंदोलन तेज कर रही है, तो दूसरी तरफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाएं जारी हैं। ऐसे में गुरुवार के देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर प्रशासन के सामने कानूनव्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। 

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY