मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​

आज छठ महापर्व के दौरान भी पेट्रोलडीजल की कीमतें देश भर में ऊंची बनी हुई हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति […]

आज छठ महापर्व के दौरान भी पेट्रोलडीजल की कीमतें देश भर में ऊंची बनी हुई हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 99.82 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 116.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.23 रुपये प्रति लीटर है.

पेट्रोलडीजल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों का असर देखा जा रहा है, जो इस वक्त 96 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है. पिछले हफ्ते 8 नवंबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक ही दिन में लगभग 3% की तेजी दर्ज की गई थी. हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इस उछाल का असर नहीं देखा गया क्योंकि कीमतें पुराने रेट पर ही स्थिर हैं.

कब कम होंगी कीमतें?
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तुरंत कमी की कोई संभावना नहीं है.

चेन्नई के मीनांबक्कम हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और पेट्रोलियम की सप्लाई में आई बाधाओं के चलते तेल कंपनियों को 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. ईंधन की कीमतें कम करने से पहले तेल कंपनियों को अपने हुए नुकसान का हिसाब देना होगा.उन्होंने कहा, “हम तो यही चाहेंगे कि अगले ही दिन कीमतें कम हो जाएं, लेकिन तकनीकी रूप से अभी ऐसा करना संभव नहीं है.”

राज्यों को टैक्स कम करने की सलाह
उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत देने के लिए राज्य सरकारें अपने स्तर पर पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले स्थानीय टैक्स को कम कर सकते हैं. केंद्रीय मंत्री ने पेट्रोलियम की सप्लाई में आ रही रुकावटों को भी स्वीकार किया और कहा कि सरकार इन्हें दूर करने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने कहा, “पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई में अफरातफरी मची हुई है. इसे ठीक करने के लिए जो कुछ भी जरूरी है, हम वह सब कर रहे हैं.”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY